BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंचायत चुनाव में बांटने के लिए ला रहे थे लाखों की शराब, 5 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
पुलिस के वेश में हथियार के बल पर अवैध वसूली करने वाला एक फर्जी पुलिसकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडा: पंचायत चुनाव नजदीक आते ही शराब तस्करी के मामलों में तेजी आ रही है. पश्चिमी यूपी एसटीएफ और थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार रात को एक संयुक्त अभियान के तहत लाखों की शराब बरामद की है.

पुलिस ने पांच तस्करों से 319 पेटी हरियाणा मार्का शराब जब्त की. बताया जा रहा है कि शराब पंचायत चुनाव में बांटने के लिए लाई जा रही थी. शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है.

पश्चिमी यूपी एसटीएफ के एसएसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटरों को बांटने के लिए कुछ लोगों ने हरियाणा से भारी मात्रा में शराब मंगायी है. उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एसटीएफ तथा थाना दादरी पुलिस ने एनटीपीसी मार्ग से एक ट्रक में तस्करी की शराब लेकर जा रहे पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है.

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासिम, सद्दाम, राकेश चंदेला, राजेंद्र उर्फ राजू तथा गौरव के रूप में हुई है. सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं.

उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से 319 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई है. बरामद शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनाव आयोग ने कहा मास्क में नहीं दिखें नेता,तो रोक देंगे रैली

Next Post

कुत्तों की जनसंख्या बढ़ने से मचा हड़कंप, 70 हजार की होगी नसबंदी

Next Post
कुत्तों की जनसंख्या बढ़ने से मचा हड़कंप, 70 हजार की होगी नसबंदी

कुत्तों की जनसंख्या बढ़ने से मचा हड़कंप, 70 हजार की होगी नसबंदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d