हजारीबाग: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 103 वीं जयंती के मौके पर उन्हें हजारीबाग में भाजपा नेताओं ने उन्हें याद किया गया. स्थानीय विधायक के आवासीय कार्यालय में पंडित दीनदयाल को श्रध्दा सुमन अर्पित किया और उन्हें याद किया गया.
सदर विधायक मनीष जायसवाल, भाजपा नगर पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, सदर विस्तार प्रभारी सतीश पांडेय सहित भाजपा के दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया. मौके पर सदर विधायक जायसवाल ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर बौद्धिक क्षमता और भारत के नवनिर्माण की अवधारना के प्रतिक थे.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद को प्रेरणा और सुशासन एवं विकास से अंत्योदय तक लाभांवित करना पंडित का परम लक्ष्य था और इसी उद्देश्य की पूर्ती हेतु उन्होंने अपना सर्वस्व समाज के लिए निछावर कर दिया. मौके पर सभी ने उनके द्वारा बताये गये मानवीय एकता के मंत्र पर अमल करते हुए चलने का भी संकल्प लिया.
उक्त अवसर पर विशेषरूप से समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, पूर्व नगर अध्यक्ष विजय वर्मा, प्रशांत सिन्हा, अनिल पांडेय, शिवपाल यादव, रोहित कुशवाहा, महावीर सिंह, विक्रमादित्य, राजकुमार , विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे .

