BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला सुरक्षा को लेकर सभी नई बसों में लगाए गए पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे

by bnnbharat.com
March 13, 2020
in समाचार
महिला सुरक्षा को लेकर सभी नई बसों में लगाए गए पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: गुरुवार को महिलाओं के लिए सुरक्षा के संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा कि एक करोड़ से अधिक आबादी वाले शहरों में महिलाओं के लिए विशेष पिंक बसें चलाने पर विचार किया जा सकता है. गडकरी ने लोकसभा में सार्वजनिक सड़क परिवहन में महिलाओं के लिए सुरक्षा के संबंध में बताया कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजधानी के लिए बन रही सभी नई बसों में पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक आबादी वाले शहरों में पिंक बसें चलाई जा सकती हैं जिनमें चालक और परिचालक महिलाएं होती हैं. गडकरी ने कहा कि इस संबंध में महिला और बाल विकास मंत्रालय से अनुमति की जरूरत होगी और उससे बात करके इस दिशा में आगे काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन की बसों में पैनिक बटन और कैमरे लगाने के प्रावधान हैं. निर्माताओं को इसके निर्देश दिए गए हैं और अब जो बसें आएंगी, उनमें पैनिक बटन और कैमरे लगे होंगे.

गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सभी राज्यों को इस संबंध में परामर्श जारी कर दिया है कि बिजली से चलने वाले दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को परमिट से छूट दी जाए ताकि उनका इस्तेमाल महिलाएं सार्वजनिक परिवहन के तौर पर कर सकें. उन्होंने कहा, ‘महिलाएं इन इलेक्ट्रिक दो पहिया और तिपहिया वाहनों का इस्तेमाल कर सकती हैं और रोजगार सृजन भी हो सकता है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यमुना नदी में पलटी नाव, 1 की मौत, 4 लापता

Next Post

तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल

Next Post
तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल

तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d