BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बम के धमाके से दहशत

by bnnbharat.com
October 10, 2020
in समाचार
बम के धमाके से दहशत
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

UP: प्रयागराज में बारा थाना क्षेत्र के तेलघना गांव मे बीती रात देसी बम धमाके से हड़कंप मच गया. जब घर के लोग बाहर निकले तो देखा घर के बाहर धुआं ही धुआं है. किसी अनहोनी की आशंका से लोग सहम गए. बाद में किसी ने कहा कि यह बम का धमाका है. सुरेश चन्द शुक्ल के घर पर शुक्रवार की आधी रात को अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने बम से हमला किया. घर के बाहर बैठे कुछ लोगों ने बताया की बाइक पर सवार नकाबपोश गीज गांव की तरफ भागे हैं. घर वालों ने फोन पर बारा थाने की पुलिस को सूचित किया.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुट गई. हालांकि इस धमाके में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. हमलावर तेजी से अंधेरे का लाभ उठाकर मोटरसाइकिल से भागते दिखाई दिए. रात के सन्नाटे में हुए भीषण विस्फोट से लोगों में दहशत है. बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर एक जीवित देशी बम को निष्क्रिय कर अपने कब्जे में ले लिया है. हालांकि बम से हमला किसने और क्यों किया इसका पता नहीं लग पाया है. पीड़ित परिवार के मुखिया ज्योतिष का काम करते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Next Post

धनिया पत्ता डबल सेंचुरी पार, अदरक व शिमला मिर्च की सेंचुरी, क्या खाएं, क्या बचाएं…?

Next Post
धनिया पत्ता डबल सेंचुरी पार, अदरक व शिमला मिर्च की सेंचुरी, क्या खाएं, क्या बचाएं…?

धनिया पत्ता डबल सेंचुरी पार, अदरक व शिमला मिर्च की सेंचुरी, क्या खाएं, क्या बचाएं...?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d