BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अज्ञात बीमारी से छह की मौत, गांव में दहशत

by bnnbharat.com
December 30, 2019
in Uncategorized
अज्ञात बीमारी से छह की मौत, गांव में दहशत

अज्ञात बीमारी से छह की मौत से गांव में दहशत

Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर: पलामू जिले के सुदूर भंडाल टोला गांव में दस दिनों के दौरान अज्ञात बीमारी से दो सगी बहनों समेत छह लोगों की मौत से गांव में दहशत का माहौल है. बताया गया है कि सभी ने तेज बुखार की चपेट में आने के बाद दम तोड़ दिया.

शनिवार को 15 साल की लड़की सविता कुमारी की मौत के बाद प्रखंड और जिला मुख्यालय तक यह खबर पहुंची है. इससे पहले गुरुवार को सविता कुमारी की बड़ी बहन संगीता कुमारी की मौत हो गई थी.
इस बीच रविवार को मेडिकल टीम गांव पहुंची और पूछताछ के साथ कई ग्रामीणों की जांच की गई. एक के बाद एक कर छह लोगों की मौत से गांव के लोग इसे दैविक प्रकोप और ओझा-गुनी से जोड़ कर देख रहे हैं.

संगीता कुमारी (18) इंटर की छात्रा थी जबकि उसकी छोटी बहन सविता (15) आठवीं में पढ़ती थीं अनुसूचित जाति बहुल इस गांव के लोग मुश्किलों की जिंदगी जीते हैं. संगीता की मां अमरावती ने बताया है कि बेटी को बुखार और पेट दर्द के बाद उसे स्थानीय नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में भर्ती कराया गया था, जहां से रांची रेफर किया गया. इस दौरान बेटी की मौत हो गई. इससे पहले गांव के ही मिथिलेश कुमार (18) गोविंद कुमार (8) बिरजू सिंह (50) और नारायण सिंह (50) की मौत हुई है. ये लोग भी बुखार से पीड़ित थे. जिन लोगों की मौत हुई है, सभी बुखार से पीड़ित थे. कई लोगों ने झोला छाप से इलाज भी कराया. इस बीच सतबरवा प्रखंड के बीडीओ ने पलामू के सिविल सार्जन को हालात की जानकारी दी है.

सिविल सार्जन ने लेस्लीगंज सीएचसी के प्रभारी डॉ राजीव रंजन के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम को प्रभावित गांव भेजा है. डॉक्टरों का कहना है कि कई लोगों की जांच की गई है. बुखार और पेट में दर्द की लोगों ने शिकायत की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कोई हताहत नहीं

Next Post

नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, पिता को उम्रकैद की सजा

Next Post
नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, पिता को उम्रकैद की सजा

नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, पिता को उम्रकैद की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d