BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पांकी विधानसभा क्षेत्र: विधायकी रहेगी कायम या लोकसभा का परिणाम रहेगा बरकरार

by bnnbharat.com
November 26, 2019
in समाचार
पांकी विधानसभा क्षेत्र: विधायकी रहेगी कायम या लोकसभा का परिणाम रहेगा बरकरार

पांकी विधानसभा क्षेत्र: विधायकी रहेगी कायम या लोकसभा का परिणाम रहेगा बरकरार

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: चतरा लोकसभा क्षेत्र के अधीन पांकी झारखंड विधानसभा पड़ता है. पहले चरण में ही यहां भी चुनाव होने हैं. 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएगा.

इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी है. कांग्रेस को विधायकी कायम रखनी है. भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिली बढ़त को बरकरार रखना है. इस चुनाव में देवेंद्र महागठबंधन के प्रत्याशी हैं.

इन दलों के बीच झाविमो, जदयू, बहुजन समाज पार्टी, तृणमूल कांग्रेस के प्रत्‍याशी भी जीत का सेहरा बांधने के लि‍ए प्रयासरत हैं.

लोकसभा में भाजपा की स्थिति

लोकसभा में भाजपा के सुनील कुमार सिंह ने चतरा से जीत दर्ज की थी. पांकी विधानसभा क्षेत्र से उन्‍हें मिले वोट और प्रतिद्वंद्वी के बीच करीब 90 हजार का अंतर था.

जानकारी के मुताबिक भाजपा को इस विधानसभा क्षेत्र से 1,10,011 वोट मिले थे, जबकि विरोधी दल के प्रत्‍याशी मनोज कुमार को मात्र 20,051 वोट मिले थे.

दल बदलकर जीतते रहे विदेश सिंह

पांकी विधानसभा के पिछले तीन चुनाव में दल बदलकर विदेश सिंह जीतते रहे. 2005 के चुनाव में वे राजद के टिकट पर जीते थे.

2009 में वे निर्दलीय प्रत्‍याशी के तौर पर इस सीट से विधायक बनें. 2014 में वे कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़े और जीते. इस दौरान व‍िधानसभा के कार्यकाल के बीच में ही अचानक उनका निधन हो गया.

उपचुनाव में बेटे को जीत

विदेश सिंह के निधन के बाद हुए उप चुनाव में उनके बेटे देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्‌टू सिंह को जीत मिली. पिता के निधन के बाद कांग्रेस ने देवेंद्र को टिकट दिया था.

ये प्रत्याशी हैं मैदान में

इस विधानसभा से 32 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं. भारतीय जनता पार्टी ने कुशवाहा शशि भूषण मेहता को टिकट दिया है.

कांग्रेस ने पुन: देवेंद्र सिंह पर विश्वास जताया है. बहुजन समाज पार्टी के मो. आलम, झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के रुद्रकुमार शुक्ला, ऑल इंडिया तृणमूूल कांग्रेस के सुरेंद्र यादव, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के रमेश कुमार, लोकजन शक्ति पार्टी के रामदेव प्रसाद यादव, जनता दल यूनाइटेड के सुशील कुमार मंगलम उम्मीदवार हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नशे में धुत शिक्षक ने बच्चों को अपशब्द कहते हुए पीटा, निलंबित

Next Post

झारखंड के नेताओं को डरा रहा है अंधविश्वास का भूत, सत्ता पक्ष के नेताओं के लिए अंधविश्वास से बाहर निकलना बन गई है चुनौती

Next Post
झारखंड के नेताओं को डरा रहा है अंधविश्वास का भूत, सत्ता पक्ष के नेताओं के लिए अंधविश्वास से बाहर निकलना बन गई है चुनौती

झारखंड के नेताओं को डरा रहा है अंधविश्वास का भूत, सत्ता पक्ष के नेताओं के लिए अंधविश्वास से बाहर निकलना बन गई है चुनौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d