BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

by bnnbharat.com
December 26, 2019
in समाचार
कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश:  आज तड़के सुबह ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुशहाल नगर स्थित कागज फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. धमाकों की आवाज सुनकर आसपास क्षेत्र में दहशत फैल गई. क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया.

मुजफ्फरनगर निवासी मेहरबान की लिसाड़ी रोड, अंजुम पैलेस के निकट खुशहाल नगर क्षेत्र में एसएच पेपर नाम से कागज फैक्ट्री है. जहां कागज के रोल बनाने का काम किया जाता है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज सुबह करीब 5:00 बजे अचानक फैक्ट्री में तेज धमाकों के साथ आग लग गई. एक के बाद एक कई धमाके होने से क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना फैक्ट्री के मालिक व फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और बड़ी मुश्किल आग पर काबू पाया गया.

फायर विभाग के सीईओ अजय शर्मा ने बताया कि अभी नुकसान का आकलन नहीं किया गया है. हालांकि आग से लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. उन्होंने गोदाम में लगी आग की वजह के बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया और कहा कि पूरी जांच के बाद ही इस बारे में पता चल पाएगा.

इधर, क्षेत्रवासियों कहना है कि गोदाम फैक्ट्री में धुआं उठने के बाद सिलेंडरों के धमाकों की आवाज सुनी गई थी. फैक्ट्री में खड़ी कार व बाइक को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया. इसी फैक्ट्री की दीवार से सटे दो गोदाम और हैं, जिनमें टाइल्स व जिम का सामान था. टाइल्स गोदाम में कार्यरत कर्मचारी नंदराम ने बताया कि कागज फैक्ट्री में लगी आग ने उनके गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया. उन्होंने बताया कि चार लाख के आसपास नुकसान होने की आशंका है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें सिर दर्द को छूमंतर कर देने वाले ये कारगर उपाय

Next Post

आदर्श आचार संहिता हटाने को लेकर अधिसूचना जारी

Next Post
आदर्श आचार संहिता हटाने को लेकर अधिसूचना जारी

आदर्श आचार संहिता हटाने को लेकर अधिसूचना जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d