उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर शहर से लगभग पांच किलोमीटर दूर एक पेपर मिल में बीती देर रात आग लग जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया.
जानकारी के अनुसार भोपा रोड पर स्थित सिल्वर टोन पेपर मिल के रद्दी गोदाम में देर रात आग लग गई. मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमाशंकर तिवारी फायर कर्मियों तथा पांच दमकल गाड़ियों सहित मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. बताया जाता है कि लाखों रुपये का कागज जलकर राख हो गया.

