बिहार(पटना): चीन के खिलाफ देशभर में गुस्सा देखने को मिल रहा है. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने गुरूवार को कोतवाली थाने के सामने लगे JCB मशीन पर पप्पू यादव चढ़ गए और चीनी मोबाइल कंपनी के ओप्पो के विज्ञापन पर कालिख पोती. पप्पू यादव ने कहा कि, “मैं सभी अभिनेताओं और क्रिकेटरों से भी अपील करता हूं कि आप सभी चीन के कम्पनियों का विज्ञापन न करें. बिहार में लगे चीनी विज्ञापनों का बहिष्कार करेगी.
उन्होंने जनता और व्यपारियों से चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की. पप्पू यादव ने कहा कि, “चीन की सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में घूस आई है, और धोखे से हमारे जवानों को मारा. देश की जनता चीन के सामान का बहिष्कार करेगी. इससे चीन को आर्थिक नुकसान होगा और कड़ा सबक मिलेगा.

