पटना : भारत-चीन सीमा पर सीमा विवाद को लेकर चीनी सैनिकों ने खूनी झड़प कर भारतीय सेना के जवानों पर शातिराना अंदाज में हमला बोला. जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए. इस घटना के बाद भारत में हलचल सा मच गया है. भारतीय चीन के विरोध चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच आज पटना में चीन का असली विरोध देखने को मिल रहा है.
देश के लिए शहीद हुए 20 जवानों का चीन से बदला लेना और चीनी सामानों का बहिष्कार करने को लेकर भी जन अधिकार पार्टी (जाप) के अध्यक्ष पप्पू यादव ने बीते बुधवार को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था. आज जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने चीन का विरोध जताने के लिए वे खुद जेसीबी मशीन पर चढ़ गए और पटना के इनकम टैक्स चौराहा पर लगे होर्डिंग बैनर पर कालिख पोत दिया. वही जाप अध्यक्ष द्वारा ऐसा करने का मकसद चीन द्वारा निर्मित किसी भी वस्तु का बहिष्कार किया जाना है.

