पटना : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी करने की खबर सुनकर पटना में रहने वाले उनके पिता की तबीयत खराब हो गई। उन्हें बिस्तर पर लिटाया गया है। वहीं सुशांत के पटना आवास पर पहुंचे राजनेता पप्पू यादव ने उनके पिता को ढांढस बंधाया। साथ ही पप्पू यादव ने सुशांत की सुसाइड को हत्या बताते हुए इसमें किसी गहरी साजिश की आशंका जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की।
पप्पू यादव ने कहा सुशांत जी के परिवार को मैं अच्छे से जानता हूँ। वो ऐसे नहीं थी। उनके पिताजी से मुलाकात की है और अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वे CBI जांच चाहते हैं। मैं उनके मांग का समर्थन करता हूँ। हमने अपने परिवार का बेटा खोया है, जो इस तरह की चीजें कर ही नहीं सकता.

