BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एसपी के निर्देश पर एक साथ सभी थानों में लगी गुंडों की परेड

by bnnbharat.com
September 11, 2020
in समाचार
एसपी के निर्देश पर एक साथ सभी थानों में लगी गुंडों की परेड
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर मुंगेर पुलिस का एक्शन मोड में है. एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर जिला के सभी थानो और ओपी में एक साथ गुंडा परेड का आयोजन किया गया. एसपी ने स्वयं मुफस्सिल थाना और कासिमबाजार थाना में आयोजित गुंडा परेड का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने गुंडा पंजी में शामिल लोगों को क्षेत्र में विधि व्यवस्था बरकरार रखने तथा हुड़दंग से दूर रहने की चेतावनी दी. एसपी ने कहा कि असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है. सबों के गतिविधि की समीक्षा की जा रही है. जो गलत कार्यों में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बताते चलें कि गुंडा परेड में शराब, जुआ, मारपीट, दंगा जैसे मामलों में जेल गए आरोपितों को थाना पर बुलाया गया था. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को दागियों, असामाजिक तत्वों, अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए. वहीं, जमालपुर थाना में थानाध्यक्ष रंजन कुमार, तारापुर में अमरेंद्र कुमार, बरियारपुर में राजेश कुमार रंजन, संग्रामपुर विश्वजीत कुमार, धरहरा में रोहित सिंह आदि ने भी गुंडा परेड में आए लोगों को अपने आचरण में सुधार लाने की नसीहत दी.

थानाध्यक्षों ने कहा कि जो गलत कार्यों में लिप्त नहीं रहेंगे, उनका नाम गुंडा पंजी से हटाया जाएगा. लेकिन, जो अवैध गतिविधि में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी करेंगे 901 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का शुभारंभ: सुशील मोदी

Next Post

बिना किसी घमंड के विपक्ष की बात सुने मोदी सरकार: CM गहलोत

Next Post
लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है: CM गहलोत

बिना किसी घमंड के विपक्ष की बात सुने मोदी सरकार: CM गहलोत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d