जिला प्रशासन रांची ने पारस हॉस्पिटल को बनाया है COVID हॉस्पिटल
रांची: शुक्रवार को उप विकास आयुक्त रांची अनन्य मित्तल ने पारस(एचईसी) हॉस्पिटल का दौरा किया. इस दौरान इन्होंने पूरे मेडिकल फैसिलिटी के एक-एक हिस्से में उपलब्ध व्यवस्था का जायजा लिया.
वैश्विक महामारी COVID-19 की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन रांची उपायुक्त राय महिमापत रे के नेतृत्व में युद्धस्तर पर कार्य कर रही है. जिला प्रशासन रांची बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.
Also Read This: हिंदपीढ़ी क्षेत्र में वॉलिंटियर्स की प्रतिनियुक्ति
आमजनों को सभी मेडिकल सुविधाएं मुहैय्या कराने के लिए जिला प्रशासन रांची द्वारा पारस हॉस्पिटल को COVID हॉस्पिटल बनाया गया है. यह हॉस्पिटल कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह से फंक्शनल हो गया है. इस हॉस्पिटल में 50 शैय्या की व्यवस्था है, जहां कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था प्रदान की जाएगी. डॉ. जैसमिन एवं डॉ. पंकज की देखरेख में यह COVID हॉस्पिटल कार्य करेगी.
आज डॉक्टर जैसमिन एवं डॉक्टर पंकज ने उप विकास आयुक्त मित्तल को हॉस्पिटल में की जा रही पूरी व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ एवं मजिस्ट्रेट ड्यूटी में लगे लोगों के लिए निर्देशानुसार एक अलग एंट्री एवं एग्जिट गेट तैयार कर लिया गया है. एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट पर डिसइंफेक्टेन्ट फॉगिंग की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा करवाई गई है. जिससे कि हॉस्पिटल से निकलने एवं अंदर जाने से पहले सभी स्टाफ को फॉगिंग पॉइंट से हो कर गुजरना होगा. इसके साथ ही कपड़ें बदलने एवं अन्य जरूरी सामानों को रखने के लिए सेपरेट कैबिन्स तैयार किये गए हैं.
इसके अलावा COVID पॉजिटिव मरीजों की देखभाल के लिए बरती जानेवाली सावधानियों को लेकर सभी नर्सिंग एवं मेडिकल स्टाफ को भी ट्रेंड किया जा रहा है.
Also Read This: COVID-19 (Update-07:30Pm): संक्रमितों की संख्या 7019, 231 लोगों की मौत
उपविकास आयुक्त मित्तल ने डॉक्टर जैस्मिन एवं पंकज को सभी कर्मियों के लिए एक मॉक ड्रिल प्रशिक्षण के साथ उनके मनोबल को बनाये रखने के लिए जरूरी मोटिवेशन ट्रेनिंग को भी शेड्यूल का हिस्सा बनने को कहा गया है.
प्रभात तारा स्कूल बनेगा हेल्थ वर्कर्स, पुलिस बल, सफाई कर्मियों के लिए इमरजेंसी हॉस्टल
उपायुक्त रांची राय महिमापत रे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हर संभव तैयारी की जा रही है. संभाव्य आपातकाल के मद्देनजर धुरवा पारस हॉस्पिटल के ठीक सामने बने प्रभात तारा स्कूल को भी इमरजेंसी हॉस्टल के रूप में विकसित किया जा रहा है. जहां अस्पताल कर्मियों सहित मजिस्ट्रेट डयूटी एवं पुलिस बल के जवानों के रहने एवं खाने की समुचित व्यवस्था की जा रही है. जल्द ही इसे फुल वर्किंग मोड में एक्टिव कर लिया जाएगा. संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द पूरे स्कूल में हर तरह की व्यवस्था पूरी कर प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए निर्देश दिया गया है.

