रांची: सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष और आरका जैन विश्विद्यालय के सहायक प्रोफेसर पारस नाथ मिश्र के नेतृत्व में स्टेशन के समीप सड़क के किनारे रहने वाले बेघर बच्चों को खेल सामग्री दी गई.
पारस नाथ मिश्रा से आनंदभोज में इन बच्चों ने खेलने का सामान देने का आग्रह किया था. ये सारे बच्चे आनंदभोज में प्रति सप्ताह भोजन करने आते है और पारस नाथ मिश्रा द्वारा समय-समय पर उन्हें सहयोग किया जाता है.
मिश्रा ने कहा कि इन बच्चों में प्रतिभा का कोई आभाव नहीं है. इन्हें उचित मार्गदर्शन और सहयोग मिलने से जिंदगी में आगे बढ़ सकते हैं.
मिश्रा ने कहा कि बच्चों में महान खिलाड़ी और बड़ी सख्सियत का बीज छुपा हुआ है, हम इन्हें इनकी मंजिल तक पहुंचाने में पूरी मदद करेंगे. खेल सामग्री पाकर सारे बच्चों के चेहरे खिल उठे और सारे बच्चों ने पारस नाथ मिश्रा को धन्यवाद दिया.
पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि खेल के तरफ ध्यान जाने से इन बच्चों की शारीरिक मजबूती मिलेगी. साथ ही साथ गलत संगत और गलत कार्यों से इनका रुझान कम होगा.
खेल सामग्रियों के बांटने में मुख्य रूप से अजय सक्सेना, समशेर, रामशंकर सिंह, अभिषेक शुक्ल, अधिवक्ता अनिल कुमार, संतोष ठाकुर, संतोष यादव, अशोक राम उपस्थित थे.

