रांची: सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष पारस नाथ मिश्र ने आज सोनारी में स्व. जोधी ठाकुर के आवास जाकर उनके परिजनों से मिले और उनके श्राद्ध में आर्थिक मदद की. स्व. जोधी ठाकुर पिछले दिनों आर्थिक तंगी से परेशान होकर नदी में कूदकर अपनी जान दे दी थी.
जोधी ठाकुर का परिवार सोनारी में एक किराए के मकान में रहता है. जोधी ठाकुर के परिवार में उनके दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है और पुत्र और पत्नी है. पारस नाथ मिश्रा ने इससे पूर्व भी परिवार को सहयोग किया था.
स्व. जोधी ठाकुर की पत्नी और पुत्र को आर्थिक मदद करते हुए पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि अब आप सब के साथ मैं और मेरी टीम, परिवार की सेवा और सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंग.
पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हमारा नैतिक फर्ज बनता है कि ऐसे परिवार को मदद करें. जोधी ठाकुर इस लॉकडाउन में आर्थिक परेशानी के कारण आत्महत्या कर ली थी. पारस नाथ मिश्रा ने सरकार से परिवार को आर्थिक मदद के लिए भी आग्रह किया है.
पारस नाथ मिश्रा के साथ अजय सक्सेना, उषा सोनकर, नाई जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय ठाकुर उदय ठाकुर, सन्तोष कुमार ठाकुर, सदय कांत मिश्रा, अजय शर्मा, अभिषेक उपस्थित थे.

