रांची:सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष पारस नाथ मिश्र ने आज सोनारी में स्व श्याम ठाकुर के आवास जा कर उनके परिजनों से मिले और उनके श्राद्ध में आर्थिक मदद की . स्व श्याम ठाकुर पिछले दिनों सोनारी में अपने ही सैलून में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी . पारस नाथ मिश्र ने इससे पूर्व भी परिवार को सहयोग किया था .
स्व श्याम ठाकुर के भाई और परिजनों को पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि अब आप सब के साथ मैं और मेरी टीम परिवार के तरह सेवा और सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे . पारस नाथ मिश्रा ने उनके परिजनों से मिल कर श्राद्ध कर्म के लिए आर्थिक मदद की . श्याम ठाकुर इस लॉक डाउन में आर्थिक परेशानी के कारण आत्म हत्या कर ली थी . पारस नाथ मिश्रा ने सरकार से परिवार को आर्थिक मदद के लिए भी आग्रह किया है
पारस नाथ मिश्र के साथ अजय सक्सेना , उषा सोनकर , नाई जागृति मंच के उदय ठाकुर , सन्तोष कुमार ठाकुर , सदय कांत मिश्र , अजय शर्मा उपस्थित थे


