लखीसराय :- लखीसराय सूर्यगढ़ा विधानसभा के राजद के पूर्व चानन प्रखण्ड अध्यक्ष अधिक यादव के निधन के उपरांत पहुँचे सूर्यगढ़ा राजद विधायक ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.
इस दौरान उन्होंने अधिक यादव को याद करते हुए कहा कि उनका निधन पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है. उनका योगदान पार्टी कभी नही भूलेगी.
पार्टी के अन्य कार्यकर्ता सुभाष यादव,कमलेश यादव,गौरव कुमार,बॉबी यादव,बिनोद यादव आदि ने उन्हें याद किया.

