BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पैरेंट्स एसोसिएशन की अपील, हालात सामान्य होने तक स्कूल न खुले

by bnnbharat.com
June 5, 2020
in Uncategorized
पैरेंट्स एसोसिएशन की अपील, हालात सामान्य होने तक स्कूल न खुले

पैरेंट्स एसोसिएशन की अपील, हालात सामान्य होने तक स्कूल न खुले

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : पैरेंट्स एसोसिएशन ने मांग की है कि हालात सामान्य होने तक स्कूल न खुले. एसोसिएसन की ओर से कहा गया है कि मीडिया रिपोर्टस के हवाले पता चल रहा है कि सरकार द्वारा जुलाई में स्कूल खोलने पर विचार किया जा रहा है. इससे सभी एसोसिएशन से जुड़े प्रतिनिधि और देश के सभी राज्यों के अभिभावक चिंतित है. पेरेंट्स एसोसिएशन और आभिभावक की ओऱ से कहा गया कि 14 जून को अपने-अपने राज्यो में आंदोलन के माध्यम से सरकार तक बुलंद आवाज के माध्यम से पहुचायेंगे कि जुलाई में स्कूल न खुले. फेडरेशन ऑफ पैरेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय ने  कहा कि बच्चे, माता पिता और देश की अमूल्य धरोहर है. यह मुहिम एक युद्ध की तरह है जिसकी तैयारी हम सबको मिलकर करनी है.
अजय राय ने राज्य और देश के अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी जुलाई में स्कूल ना खोलने की अपील करते हुये एक 35 या 40 सेकंड का वीडियो बनाये, जो अभिभावक भी बना सकते है. इस वीडियो को हम सभी ट्वीट के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री / मानव संसाधन विकास मंत्री / शिक्षा मंत्री और अपने अपने राज्यो के मुख्यमंत्री तक पहुचायें ताकि स्कूल वाले फीस के चक्कर में हमारे नौनिहालो की जान के साथ खिलवाड़ ना कर सके.
अजय राय ने कहा कि राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से आज मोबाइल पर फीस से सम्बंधित मुद्दों पर होनेवाली मीटिंग के सम्बंध में बात हुई. जिसपर उन्होंने बताया कि आगामी 9 जून को मीटिंग की तिथि तय की जाएगी. अजय राय ने उन्हें वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया कि किस तरह राज्य के सभी जिलों में स्कूल अभिभावकों से सभी प्रकार की फीस वसूल रहे हैं.
अजय राय ने सभी अभिभावकों से आग्रह करते हुए अपील की है कि जब तक राज्य सरकार फीस मामले पर निर्णय नहीं ले लेती तब तक वो किसी तरह का कोई फीस जमा नहीं करे. अगर कोई स्कूल जोर जबर्दस्ती करने का प्रयास करते है या दबाव बनाती है तो इसकी शिकायत वो एसोसिएशन के पास करे ताकि उस स्कूल के खिलाफ कानूनी रूप से लड़ाई लड़ा जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आने वाली पीढ़ी को बेतहर पर्यावरण देना सभी की जवाबदेही और जिम्मेवारीः उपायुक्त

Next Post

देवघर में राशन कार्ड धारियों के लिए जारी किए गए विशेष दिशा-निर्देश

Next Post
देवघर में राशन कार्ड धारियों के लिए जारी किए गए विशेष दिशा-निर्देश

देवघर में राशन कार्ड धारियों के लिए जारी किए गए विशेष दिशा-निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d