रांची : ऑल स्कूल पेरेन्ट्स एसोसिएशन झारखंड की ओर से अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में राजधानी रांची के मोराबादी मैदान स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष 14 जून को अभिभावकों ने साइलेंट प्रोटेस्ट किया तथा ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, एचआरडी मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ,निशंक , प्रियांक कानूनगो चैयरमैन एनसीपीसीआर, और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनके समक्ष रखा.
इस अवसर पर ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि आज राज्य के सभी जिलों के साथ साथ देस स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसे देस के विभिन्न राज्यो के पेरेंट्स एसोसिएशन ,सामाजिक संगठनों के द्वारा अपने अपने स्तर पर माननीयों का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है ताकि अभिभावकों की पीड़ा से उन्हें अवगत कराया जा सके .

