BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्कूल प्रबंधन के टिप्पणी पर भड़के अभिभावक, धक्का मार कर प्रिंसिपल रूम से किया बाहर

by bnnbharat.com
February 8, 2020
in समाचार
स्कूल प्रबंधन के टिप्पणी पर भड़के अभिभावक, धक्का मार कर प्रिंसिपल रूम से किया बाहर
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के बेल्डीह चर्च स्कूल में सातवीं क्लास के छात्र रिशांत ओझा पर सहपाठी छात्र द्वारा बेल्ट से किये गए हिंसक हमले के मामले में स्कूल की प्रिंसिपल के बुलाने के बाद घायल छात्र के अभिभावक शुक्रवार को स्कूल पहुंचे. छात्र रिशांत के चाचा संजय ओझा, अभिषेक ओझा के साथ परिवार के अन्य सदस्य और नज़ीदकी मित्र भी पहुंचे थे. स्कूल के ही एक छात्र द्वारा हुए हमले में रिशांत ओझा की आंखों में गंभीर चोट आई थी. घायल छात्र का इलाज कोलकाता के बड़े आई अस्पताल में चल रहा है. परीक्षा चलने के कारण वार्ता के क्रम में बच्चे के अभिभावकों ने प्रिंसिपल से रिशांत की परीक्षाओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया.

इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल एल.पीटरसन समेत स्कूल की उप प्राचार्या समेत कई पुरूष स्टाफ़ और क्लर्क भी मौजूद थे. रिशांत के चाचा ने स्कूल मैनजमेंट और स्टॉफ पर लापरवाही और अमानवीय रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए प्रिंसिपल के समक्ष आपत्ति जताई.  इधर बिष्टुपुर थाना में घटना के दिन ही हमला करने वाले छात्र समेत स्कूल प्रबंधन के ऊपर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए रिशांत के चाचा ने लिखित शिकायत दर्ज करायी थी.  हालांकि अब तक बिष्टुपुर थाना के स्तर से मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं की गई है.

वार्ता के दौरान स्कूल मैनजमेंट की ओर से मौजूद रॉबर्ट एलेग्जेंडर के अमर्यादित वक्तव्य से अभिभावक भड़क गये. परीक्षा पर सहानुभूति से विचार करने की बात पर रॉबर्ट एलेग्जेंडर ने टिप्पणी करते हुए शर्मनाक बयान दिया था कि ऐसी छिटपुट घटनाएं तो स्कूल में होती ही रहती हैं. अगर बच्चे के एक आंख चोटिल है तो वह एक आंख के सहारे परीक्षा दे सकता है. इतना ही नहीं उनके द्वारा समझौता का भी दबाव बनाया जाने लगा. बात बात में ही रॉबर्ट एलेग्जेंडर ने अभिभावकों पर गलत धार्मिक टिप्पणी तक कर डाली. इस टिप्पणी से अभिभावक भड़क गये.

घायल छात्र रिशांत ओझा की ओर से बतौर अभिभावक गए भाजपा नेता और शिक्षा सत्याग्रह संस्था के अंकित आनंद ने धार्मिक टिप्पणी से आपा खो दिया रॉबर्ट एलेग्जेंडर को प्रिंसिपल कक्ष से बाहर कर दिया. कुछ समय के लिए स्थिति असामान्य हो गयी थी. शोर सुनकर बगल के स्टॉफरूम से कई टीचर भी रूम में प्रवेश कर गए और अभिभावकों के संग गाली गलौज करने लगे. इधर अभिभावकों ने भी अड़ियल रुख अपना लिया जिसके बाद स्कूल के व्यवहार में नरमी आई. माहौल गर्म होते देख शिक्षकों ने माफ़ी मांगी औऱ शांतिपूर्ण बातचीत को तैयार हुए. इसी बीच बेल्डीह चर्च स्कूल प्रबंधन के लोगों ने बिष्टुपुर थाना को बुला लिया. पुलिस आकर वार्ता में बैठी रही.

इसके बाद बेल्डीह चर्च की प्राचार्या एल. पीटरसन को घायल छात्र रिशांत के अभिभावकों ने दो दिनों का समय दिया और इस मामले में विचार करने को कहा. अभिभावकों ने स्पष्ट किया कि हर हाल में दोषियों पर क़ानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. प्रिंसिपल ने स्कूल के स्तर से हुई लापरवाही की बात को स्वीकारा. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल मैनजमेंट के चेयरमैन और सेक्रेटरी से इस घटनाक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा करने के बाद अभिभावकों को सूचित कर दिया जायेगा.

आश्वासन मिलने के बाद अभिभावक शांति से निकल गए. वार्ता के दौरान स्कूल की प्राचार्या एल.पीटरसन, रॉबर्ट एलेग्जेंडर, उप प्राचार्य समेत कई महिला टीचर मौजूद रहीं. वहीं घायल छात्र रिशांत ओझा की ओर से उनके चाचा संजय ओझा, अभिषेक ओझा, सोनू सिंह, अप्पू तिवारी, अंकित आनंद समेत अन्य मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लूट की योजना बनाते 3 अपराधी गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

Next Post

वित्तमंत्री ने कहा, LIC आईपीओ से खुदरा निवेशकों को मिलेगा फायदा

Next Post
वित्तमंत्री ने कहा, LIC आईपीओ से खुदरा निवेशकों को मिलेगा फायदा

वित्तमंत्री ने कहा, LIC आईपीओ से खुदरा निवेशकों को मिलेगा फायदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d