BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

माता-पिता ने अपने बच्चे का नाम रखा Dominic , मिलेगा 60 साल तक फ्री पिज्जा

by bnnbharat.com
December 23, 2020
in समाचार
माता-पिता ने अपने बच्चे का नाम रखा Dominic , मिलेगा 60 साल तक फ्री पिज्जा
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: बच्चे का जन्म किसी भी मां-बाप के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता. पर आस्ट्रेलिया में कुछ ऐसा हुआ कि बच्चे को जन्म देने वाले माता-पिता की खुशी दोगुनी हो गई. बच्चे के जन्म पर फास्ट फूड चेन डोमिनोज़ ने ऑस्ट्रेलिया के इस परिवार को अगले 60 साल तक फ्री पिज्जा देने का वादा किया है.

इस बार भरोसा करने में आपको थोड़ा समय जरूर लगेगा पर ये है एकदम सच. दरअसल ऑस्ट्रेलिया डोमिनोज ने अपनी फास्ट फूड चेन की 60वीं सालगिरह पर 9 दिसंबर को एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था.

कंपनी के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रतियोगिता की घोषणा की थी. इस प्रतियोगिता में शर्त के मुताबिक 9 दिसंबर को पैदा हुए जिस पहले बच्चे का नाम डोमीनिक या डोमिनीक्यू रखा जाएगा, उसे 60 साल के फ्री पिज्जा दिया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया में रह रहे क्लीमेंटाइन ओल्डफील्ड और एंथनी लॉट ने भी अपने बच्चे का नाम डोमिनिक रखा. इस बच्चे का जन्म 9 दिसंबर को हुआ था.

जो बात सबसे ज्यादा हैरान करती है वो ये कि क्लीमेंटाइन ओल्डफील्ड और एंथनी लॉट को डोमिनोज़ के इस प्रतियोगिता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने पहले ही अपने बच्चे का नाम सोच रखा था. जब रिश्तेदारों को बच्चे के नाम की जानकारी मिली तो उन्होंने माता-पिता को इस प्रतियोगिता के बारे में बताया. 9 दिसंबर को पूरे ऑस्ट्रेलिया में वह अकेले माता- पिता थे जिन्होंने अपने बच्चे का नाम डामिनोज कंपनी के सुझाए गए नाम से मिलता जुलता था.

सिडनी के रॉयल प्रिंस एलफ्रेड अस्पताल में सुबह के 1 बजकर 45 मिनट पर डोमिनिक ने आंखे खोलीं और ये प्रतियोगिता जीत ली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गणतंत्र दिवस परेड के लिए भारत नहीं आएंगे जॉनसन

Next Post

40 देशों ने ब्रिटेन की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

Next Post
फ्लाइट छूटने से नाराज कांग्रेस विधायक ने एयर इंडिया स्टाफ के साथ किया दुर्व्यवहार

40 देशों ने ब्रिटेन की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d