BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अभिभावकों को बच्चों से ‘हिंसा का रास्ता’ छोड़ने का लगातार अनुरोध करना चाहिए

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
अभिभावकों को बच्चों से ‘हिंसा का रास्ता’ छोड़ने का लगातार अनुरोध करना चाहिए
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार ने घाटी में हाल में आतंकी समूहों का दामन थामने वाले आतंकवादियों के माता-पिता से कहा है कि उन्हें अपने बच्चों से हिंसा का रास्ता छोड़ने का लगातार अनुरोध करना चाहिए, न कि आखिरी अपील करनी चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘अभिभावकों को नए भर्ती आतंकवादियों से वापस लौटने की लगातार अपील करते रहना चाहिए. यह अनुरोध नियमित किया जाना चाहिए. अभिभावकों को सिर्फ तब आखिरी अपील करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, जब उनके बच्चे मुठभेड़ में फंस जाते हैं.’

पुलिस महानिरीक्षक की यह टिप्पणी शोपियां में शनिवार को मुठभेड़ में फंसे आतंकवादियों से हथियार डालने के लिए बार-बार अपील किए जाने के बाद आई है. मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. एक शनिवार को और दो रविवार को.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बलों ने अधिकतम संयम दिखाया और यहां तक कि मुठभेड़ स्थल पर चारों तरफ से घिर चुके एक छिपे हुए आतंकवादी फैसल गुलजार के परिजनों को लेकर भी आए, जिससे आत्मसमर्पण के लिए उसे तैयार किया जा सके.

अधिकारी ने कहा कि परिवार के सदस्यों के बार-बार अनुरोध और सुरक्षा बलों के आश्वासन के बावजूद अन्य आतंकवादियों ने उसे आत्मसमर्पण करने की इजाजत नहीं दी. पुलिस सूत्रों ने कहा कि गुलजार नाबालिग था और वह हाल में आतंकी समूह का हिस्सा बना था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘लॉकडाउन लगाना ही पड़ेगा, कोई और ऑप्शन नहीं है’: शिवसेना

Next Post

अपडेटः रांचीः टीओपी से सिर्फ दस कदम की दूरी पर 1.25 करोड़ की लूट, एएसपी के पहुंचने के बाद टीओपी के पुलिसकर्मी जागे

Next Post
अपराधियों का आतंक, दिनदहाड़े लूटे LIC कैश वैन से 22.70 लाख रुपए

अपडेटः रांचीः टीओपी से सिर्फ दस कदम की दूरी पर 1.25 करोड़ की लूट, एएसपी के पहुंचने के बाद टीओपी के पुलिसकर्मी जागे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d