रांची: राजधानी रांची के सभी पार्किंग स्थल पर शुल्क आधा हो जाएगा. पहले जहां चार पहिया वाहनों के लिए प्रति घंटा 40 रुपए देने होते थे. वहीं अब प्रति तीन घंटा के लिए सिर्फ 20 रुपए देने होंगे.
इसी तरह दो पहिया वाहनों के लिए पहले पार्किंग 10 रुपए प्रति घंटा था। जो अब 5 रुपए प्रति तीन घंटा होगा।
यह दर शहर के सभी पार्किंग स्थल पर लागू होगा। लॉकडाउन खोले जाने के बाद से ही शहर के किसी भी पार्किंग स्थल से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जा रहा था।
पार्किंग स्थल पर जो संवेदक पहले से पार्किंग शुल्क वसूलते है वही वसुलेंगे। रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2020 – 21 के लिए 9 पार्किंग स्थल जनवरी एवं मार्च माह में निष्पादित की गई थी।
इन पार्किंग स्थलों से की जाएगी वसूली
* बहू बाजार वाहन पड़ाव (रिलायंस फ्रेश के सामने)।
* यूनिवर्सिटी गेट के पास कार पार्किंग।
* अंजुमन प्लाजा के विपरीत (वुल हाउस के पास) त्रिकोणीय स्थल वाहन पड़ाव।
* कचहरी चौक (काली मंदिर से कमिश्नर ऑफिस के उत्तर सड़क किनारे तक)।
* हनुमान मंदिर टैक्सी स्टैंड वाहन पड़ाव।
* बिग बाजार के सामने वाहन पड़ाव (महात्मा गांधी पथ)।
* वेद टेक्सटाइल से निशान ऑटोमोबाइल तक वाहन पड़ाव।
* अरगोड़ा चौक मैदान के सामने ऑटो पड़ाव।
* मधुकम खादगढ़ा सब्जी बाजार।

