BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सांसद संजय सेठ ने स्थगित किए सभी सार्वजनिक कार्यक्रम

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सांसद संजय सेठ ने स्थगित किए सभी सार्वजनिक कार्यक्रम
Share on FacebookShare on Twitter

नागरिकों से घरों में ही रहकर सरहुल, रामनवमी और नवरात्र मनाने की अपील

राँची:- राँची में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सांसद संजय सेठ ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं. इसकी जानकारी देते हुए श्री सेठ ने राँची लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे राज्य की जनता से अपील की है कि आप सब सतर्कता बरतें और अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें. श्री सेठ ने कहा है कि राँची में कोरोना भयावह रूप धारण कर चुका है. लोगों के संक्रमित होने और मौत होने की दर्दनाक खबरें आने लगी हैं, ऐसे में हमें बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि हमारे कई बड़े पर्व सरहुल, रामनवमी, चैती नवरात्र आदि सब सामने आ रहे हैं. हमें कोरोना से बचना भी है और त्यौहार भी मनाने हैं. ऐसे में यह आवश्यक है कि हम सतर्कता बरतते हुए त्योहार मनाएँ. अपने-अपने घरों में ही पूजा करें. सरकार के निर्देश का पालन करें. अपने और अपनों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील हों.

सेठ ने कहा कि अगले सूचना तक उन्होंने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं और इसकी सूचना क्षेत्र की जनता तक पहुंचा दी गई है. उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वे राँची में अपने कार्यालय में ही रहेंगे और राज्य और लोकसभा क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखे हैं. उनसे जितना संभव हो सकेगा, वह क्षेत्र की जनता को मदद करने के लिए तैयार हैं. श्री सेठ ने जनता से आग्रह किया है कि आप सब सतर्क रहें, सावधान रहें. राँची की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है. अस्पतालों में बेड नहीं हैं, ऑक्सीजन सिलेंडर तक नहीं है. ऐसे में हमें सावधानी ही बचाव का सबसे कारगर तरीका है. मास्क, दूरी और सैनिटाइजर का उपयोग सबसे जरूरी है.

उन्होंने सबसे आग्रह किया कि 45 से अधिक आयु वर्ग के लोग टीका अवश्य ले लें और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी टीका लेने के लिए जागरूक करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

XLRI में कोरोना विस्फोट, 40 से अधिक छात्र-छात्राएं व प्रोफेसर कोरोना पॉजिटिव

Next Post

जमशेदपुर पुलिस को मिल बड़ी सफलता,15 अपराधियों को धर दबोचा, भारी मात्रा में हथियार बरामद, शहर को दहलाने के जा रहे थे अपराधी

Next Post
जमशेदपुर पुलिस को मिल बड़ी सफलता,15 अपराधियों को धर दबोचा, भारी मात्रा में हथियार बरामद, शहर को दहलाने के जा रहे थे अपराधी

जमशेदपुर पुलिस को मिल बड़ी सफलता,15 अपराधियों को धर दबोचा, भारी मात्रा में हथियार बरामद, शहर को दहलाने के जा रहे थे अपराधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d