बरकट्ठा: झारखंड अंशकालिक शिक्षक सह कर्मी संघ रविवार को दिब्य कल्याण आश्रम सह स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव के कार्यालय में मिलने पहुंचे. जहां उन्होंने विधायक को अपनी समस्याओं से संबंधित हर पहलू को विस्तार से बताया.
बता दें कि मुख्य रूप से प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यरत अंशकालिक शिक्षक व कर्मी स्थायीकरण व वेतनमान को लेकर विधायक अमित कुमार यादव से मिले साथ ही मौके पर एक मांगपत्र सौंपा गया. मांगपत्र के माध्यम से संघ की ओर से बताया गया कि हमलोग स्नातक व स्नाकोत्तर बीएड योग्यताधारी दैनिक मजदूरी से भी कम पारिश्रमिक काम कर रहे है.
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 से संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू रूप से किया जा रहा है. शुरुवाती दौर में 6-8 वर्ग तक कि पढ़ाई की व्यवस्था थी, जिसमें पूर्णकालिक शिक्षिकाएं कार्यरत है. वहीं 2010 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को अपग्रेड करते हुए 9 वीं से 12वीं तक पढ़ाई की व्यवस्था की गई.
वहीं इसके लिए पूर्णकालिक शिक्षक के स्थान पर बच्चियों के अध्यापन कार्य के लिए स्नातक व स्नाकोत्तर बीएड योग्यताधारी को अंशकालिक शिक्षक के रूप में विद्यालय समिति द्वारा साक्षत्कार के बाद चयनिय किये गए. जहां घण्टी के हिसाब से बहुत कम रकम भुगतान की जा रही है. इस अल्प पारिश्रमिक में परिवार का भरण पोषण में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने स्थानीय विधायक से अपनी सेवा स्थायीकरण मांगों को सरकार तक पहुंचाने का अनुरोध किया. संघ ने स्थानीय विधायक पर उम्मीद जताई है कि हमारी मांग के समर्थन में विधानसभा के अंदर आवाज उठाएंगे.
मौके पर संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह, सचिव रश्मि कुमारी, प्रवक्ता मो0 मुजफ्फर हुसैन, अंशकालिक शिक्षक दीपक कुमार पांडेय, अनिता देवी, कुमारी ज्योति गुप्ता, रूपश्री गुप्ता समेत अन्य कर्मी शामिल थे.

