रांची: पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची और आसपास के इलाकों के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि भूध्यसागर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर पड़ा है. उन्होंने 10 जनवरी तक आकाश में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना जताई है.
मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 12 जनवरी से रांची सहित पुलिस झारखंड में एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. जिस वजह से एक बार और ठंड बढ़ने की संभावना है. फिलहाल 10 जनवरी तक बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं दिख रहे हैं.
पिछले चौबीस घंटों के दौरान राजधानी रांची समेत अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा.

