BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पार्टी ने श्रेष्ठ कार्यकर्ता को नेता बनाया: ओमप्रकाश माथुर

by bnnbharat.com
February 24, 2020
in Uncategorized
पार्टी ने श्रेष्ठ कार्यकर्ता को नेता बनाया: ओमप्रकाश माथुर

पार्टी ने श्रेष्ठ कार्यकर्ता को नेता बनाया: ओमप्रकाश माथुर

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी को पार्टी विधायक दल का सर्व सम्मति से नेता चुना गया. इस अवसर पर विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि बाबूलाल विचार, मन और सिद्धांत से कभी बाहर नहीं गए थे, ये पार्टी के श्रेष्ठ कार्यकर्ता रहे, आज पार्टी ने इन्हें विधायक दल का नेता बनाया.

उन्होंने कहा कि पार्टी विधानसभा मे इनके नेतृत्व में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी. उन्होंने मरांडी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व वर्षों से इन्हें घर वापस लाने का प्रयास कर रहा था. कार्यकर्ता जब दूर जाता है तो कष्ट होता है. भगवान ने मुझे इस अवसर को साकार करने का माध्यम बनाया, यह मेरे लिये व्यक्तिगत हर्ष एवं प्रसन्नता की बात है. मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के भावनाओं का सम्मान किया है.

उन्होंने कहा कि भले ही पार्टी को चुनाव में कम सीटें मिली है परंतु स्वार्थ पर आधारित बेमेल गठबंधन की सरकार से राज्य का भला नहीं होने वाला. लगभग दो महीने में ही यह सरकार जनकल्याण से दूर चली गई. बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विधायकगण जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पुरजोर संघर्ष करेंगे.

पार्टी के लिए सुखद दिन: अरुण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी सांसद अरुण सिंह ने मरांडी को नेता चुने जाने पर बधाई दी एवं कहा कि भारतीय जनता पार्टी आंतरिक लोक तंत्र पर चलती है. मरांडी अनुभवी एवं संघर्षशील नेता हैं. झारखंड के कण कण से इनका परिचय है. पार्टी इनके नेतृत्व में सदन से सड़क तक राज्य हित में जन विरोधी सरकार के खिलाफ संघर्ष करेगी.

भाजपा के जनाधार को सींचेंगे मरांडी: मुरलीधर राव

भाजपा विधायक दल की बैठक हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने कहा कि बाबूलाल वर्षों तक स्वतंत्र घूमते रहे अब पार्टी ने सदन से सड़क तक भाजपा को सींचने के लिये महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी है. उन्होंने कहा कि मरांडी को पार्टी के उच्च मानकों के आधार पर सर्व सम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है.

उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायकगण टीम भावना से मरांडी के नेतृत्व में कार्य करेंगे. राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस कार्य को और बल प्रदान करने केलिये मरांडी ने घर वापसी का निर्णय लिया, जो स्वागत योग्य है.

उन्होंने कहा कि मरांडी से मेरा संबंध विद्यार्थी परिषद एवं स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता के रुप में था. नियति ने एक लंबे अंतराल के बाद इस मंच पर मिलने का अवसर दिया.

राव ने कहा कि आज बड़े पैमाने पर देश मे जन जागरण की जरूरत है. सीएए एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों को जन जन तक हम सब को पहुंचाना है.

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने मरांडी का स्वागत करते हुए कहा कि विधायक दल के नेता के रूप में मरांडी से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी.

पार्टी के लिये तन, मन ,धन समर्पित: बाबूलाल मरांडी

सर्व सम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने पर पार्टी एवं विधायकों का आभार प्रकट करते हुए मरांडी ने कहा कि मैं सामान्य रूप जनता के बीच घूमकर पार्टी की सेवा करना चाहता था. परंतु पार्टी ने जो मुझे दायित्व सौंपा है, मैं उसके प्रति हृदय से आभारी हूं. मैं सबके सहयोग से जिम्मेवारियों के निर्वहन में कोई कसर नहीं छोडूंगा.

उन्होंने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति भी आभार प्रकट किया. इसके पूर्व बाबूलाल लाल मरांडी को 25 विधायकों की उपस्थिति में विधायक दल का नेता चुना गया. बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं विधायक अनंत ओझा ने नेता का प्रस्ताव किया जबकि विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विरंचि नारायण, केदार हाजरा एवं डॉ. शशिभूषण मेहता ने प्रस्ताव का समर्थन किया.

नेता चुने जाने पर मरांडी को मंच पर आमंत्रित कर उपस्थित नेताओं और विधायकों ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया.

Also Read This: बिहारियों को झारखंड में नहीं मिलेगा आरक्षण: HC

मंच पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री एवं सांसद सुनील सिंह ने भी स्वागत किया.
संचालन महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश तथा धन्यवाद ज्ञापन विधायक एवं प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल ने किया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहारियों को झारखंड में नहीं मिलेगा आरक्षण: HC

Next Post

जन आकांक्षाओं के अनुरूप बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगी पार्टी: अरुण सिंह

Next Post
जन आकांक्षाओं के अनुरूप बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगी पार्टी: अरुण सिंह

जन आकांक्षाओं के अनुरूप बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगी पार्टी: अरुण सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d