BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

परवीन बाबी की पुण्यतिथि आज, जानें कुछ खास

by bnnbharat.com
January 20, 2020
in समाचार
परवीन बाबी की पुण्यतिथि आज, जानें कुछ खास
Share on FacebookShare on Twitter

आज परवीन बाबी की पुण्यतिथि है . तो आज उनके बारे में कुछ खास जानते है.

4 अप्रैल, 1949 को सौराष्ट्र के जूनागढ़ के एक मिडिल क्लास मुस्लिम परिवार में जन्मीं परवीन बाबी ने अहमदाबाद के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में बीए किया था. वो उन दिनों मॉडलिंग करती थीं. बीआर इशारा उन दिनों एक नई अभिनेत्री की तलाश में थे. एक दिन उनकी नजर परवीन बाबी पर पड़ी थी जो उस वक्त सिगरेट का कश लगा रहीं थीं. इशारा ने क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के साथ 1973 में फिल्म ‘चरित्र’ में अभिनेत्री को मौका दिया. फिल्म तो फ्लॉप हुई, लेकिन परवीन बाबी का जादू चल निकला.

परवीन बाबी को पहली कामयाबी अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मजबूर’ से मिली.  15 साल के करियर में उन्होंने लगभग 50 फिल्मों में काम किया. इसमें 12 फिल्में उन्होंने अमिताभ के साथ कीं. अपने दौर में परवीन बाबी सबसे महंगी अभिनेत्री थीं. उस दौर में परवीन बाबी ने उस सफलता का स्वाद चखा जो जिससे उस वक्त बॉलीवुड की हर अभिनेत्री महरूम थी.

परवीन बाबी तीन लोगों के साथ रिश्ते में रहीं. महेश भट्ट, कबीर बेदी और डैनी. महेश भट्ट अपनी पत्नी और बेटी पूजा भट्ट को छोड़कर परवीन बाबी के साथ रहने लगे थे. ये वो दौर था जब परवीन चोटी की स्टार थीं और महेश भट्ट एक फ्लॉप फिल्ममेकर. इसी रिश्ते के साथ परवीन को एक मानसिक बीमारी ने घेर लिया जिसे महेश भट्ट ने अपने कई इंटरव्यू में पैरानायड स्कित्जोफ्रेनिया बताया.

बीमारी ने परवीन को ऐसा गिरफ्त में लिया कि वो इससे कभी निकल नहीं पाईं. उन्होंने अमिताभ बच्चन सहित तमाम बड़ी हस्तियों पर उनकी हत्या का शक जताते हुए केस दर्ज करवाया था. एक दिन महेश भट्ट के पीछे वो बिना कपड़ों के भागने लगीं थीं.

अंतिम वक्त में परवीन बाबी इतनी अकेली थीं कि कोई पास तक न भटकता. उम्र 56 हुई तो उठ भी नहीं पाती थीं. 20 जनवरी 2005 को अकेले घर में उन्होंने दम तोड़ दिया. तीन दिनों तक लाश बेड पर सड़ती रही. जब दरवाजे से ब्रेड-दूध नहीं हटा तो किसी ने पुलिस को खबर दी थी. तब लोगों को उनकी मौत की जानकारी मिली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निर्भया की मां का फूटा गुस्सा, कहा – सब सिर्फ मुजरिमों की ही सुन रहे हैं

Next Post

लगातार पांचवें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट जारी

Next Post
लगातार पांचवें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट जारी

लगातार पांचवें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d