BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त के निर्देशानुसार आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति में लगे वाहनों को पास उपलब्ध: DTO

दवाइयों, खाद्य सामग्री, दूध इत्यादि की आपूर्ति में लगे वाहनों को दिया जा रहा है पास

by bnnbharat.com
April 11, 2020
in Uncategorized
उपायुक्त के निर्देशानुसार आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति में लगे वाहनों को पास उपलब्ध: DTO

उपायुक्त के निर्देशानुसार आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति में लगे वाहनों को पास उपलब्ध: DTO

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: देशभर में कोरोना के संभाव्य प्रसार को रोकने हेतु लॉक डाउन लागू किया गया है. इस दौरान आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति हेतु त्वरित रूप से वाहन पास निर्गत किया जा रहा है ताकि आमजनों को खाद्य सामग्री, दवाइयां इत्यादि अन्य जरूरी सामग्री लगातार मिलती रहे.

लॉक डाउन के दौरान आमजनों को हर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दवाइयों की आपूर्ति में लगे वाहनों को हर जरूरी पास निर्गत किया जा रहा है. जिला में दवाइयों की कोई कमी नहीं है.

Also Read This: भाजपा का सेवा कार्य जारी,आज 43,885 लोगों को परोसा गया मोदी आहार,6700 परिवारों को मिला राशन: प्रदीप वर्मा

जिला प्रशासन के द्वारा केमिस्ट एसोसिएशन एवं जेनेरिक फैमिली फाउंडेशन के सदस्यों के साथ इस संबंध में बैठक की गई. जिसमें उनसे दवाइयों की उपलब्धता एवं आपूर्ति संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी के बारे में पूछा गया. जिसपर उन्होंने जानकारी दी कि रांची में दवाइयों की आपूर्ति में अभी तक किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है. इसके अलावा दवाइयों की हर जरूरत उपलब्धता केमिस्ट दुकानों में सनिश्चित की जा रही है.

जेनेरिक फैमिली फाउंडेशन ने कहा कि, “जिला प्रशासन से हमें जिस प्रकार के सहयोग की उम्मीद थी, वह हमें मिल रही हैं. दवाइयों की आपूर्ति हेतु हमने जब भी वाहन पास की मांग की उसे त्वरित रूप से निर्गत किया जा रहा है.”

इसके अलावा उपायुक्त, रांची के निदेशानुसार ड्रग ऑफिस के अधिकारियों को इस संबंध में लगातार पड़ताल एवं नजर रखने का निर्देश दिया गया है कि किसी भी कीमत पर दवाइयों की एक जगह पर स्टॉकिंग नहीं होनी चाहिए. साथ ही किसी भी अनियमितता करने वाले को किसी भी सूरत में बख्सा न जाए. हालांकि अभी तक दवाइयों को लेकर किसी भी प्रकार की अनियमितता की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.

Also Read This: महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन

जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची ने कहा कि, “उपायुक्त के निर्देशानुसार आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति में लगे वाहनों को आवेदन के पश्चात वाहन पास निर्गत किया जा रहा है. दूध, ब्रेड, खाद्य सामग्री एवं दवाइयों की आपूर्ति में लगे वाहनों को प्राथमिकता के आधार त्वरित पास निर्गत किया जा रहा है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा का सेवा कार्य जारी,आज 43,885 लोगों को परोसा गया मोदी आहार,6700 परिवारों को मिला राशन: प्रदीप वर्मा

Next Post

अनिल पालटा CID व मल्लिक स्पेशल ब्रांच के एडीजी बने

Next Post
अनिल पालटा CID व मल्लिक स्पेशल ब्रांच के एडीजी बने

अनिल पालटा CID व मल्लिक स्पेशल ब्रांच के एडीजी बने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d