कोलकाता: कोलकाता हवाई अड्डे पर एक यात्री सीने में दर्द की शिकायत करते हुए बेहोश होकर गिर गया. जिसके बाद उसकी मदद के लिए तुरंत सीआईएसएफ के जवान पहुंचे.
सीआईएसएफ ने यात्री को सीपीआर दी जिसके बाद उसे होश आया. यात्री का नाम जे रॉयचौधरी बताया जा रहा है. सीआईएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी सहायक महानिरीक्षक, हेमेंद्र सिंह ने कहा, ‘जे रॉयचौधरी नाम के यात्री को गो एयर के विमान से बागडोगरा तक की यात्रा करनी थी.
कोलकाता हवाई अड्डे के सिक्योरिटी होल्ड एरिया के पास शनिवार करीब 11.30 बजे अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद नीचे गिर गए.’

