BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यात्री बस व हाईवा में आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौत

by bnnbharat.com
January 1, 2020
in Uncategorized
यात्री बस व हाईवा में आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौत

यात्री बस व हाईवा में आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

सिमडेगा:  झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा – गुमला एनएच 143 स्थित सोलगा बाजारटांड़ के निकट मंगलवार की शाम यात्री बस और हाईवा में आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और दो दर्जन लोग घायल हो गये.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलेबिरा गुमला एन एच 143 पर सोलगा बाजारटांड़ के समीप राउरकेला से गुमला जाने वाली मंत्री नामक यात्री बस एवं एक हाईवा में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बस के चालक एवं एक अन्य यात्री की घटनास्थल में ही मौत हो गई, जबकि बस पर सवार दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से कोलेबिरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. एक यात्री को छोड़ अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है.

घटना में मृतक की पहचान सीआई अनिल कुमार के रूप में की गयी थी, वे गुमला शहर के कुम्हार मोड़ निवासी थे. बताया जा रहा है कि बस राउरकेला से सिमडेगा होते हुए गुमला आ रही थी. तभी सोलगा गांव के समीप सामने से आ रहे डंपर वाहन से सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे के बाद बस व डंपर पलट गये और अफरा-तफरी मच गयी. घटनास्थल पर ही सीआई और चालक की मौत हो गयी, जबकि घायल लोग चिल्लाने लगे. घटना की सूचना पर आसपास के लोग दौड़ते हुए पहुंचे और घायलों को बस से निकाला. रास्ते से गुजर रहे राहगीर भी मदद के लिए आगे आये. बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ दीपक कुमार, पालकोट थानेदार विमल कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. पुलिस भी राहत कार्य में जुटते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लग गयी..बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ATM में डालने के लिए मिले 4.07 करोड़ गबन मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Next Post

हेमंत आज खरसावां शहीद स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

Next Post
हेमंत आज खरसावां शहीद स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

हेमंत आज खरसावां शहीद स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d