नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर देश की मौजूदा स्थिति के बीच यही सवाल उठ रहा है कि आखिर लॉकडाउन की स्थिति 14 अप्रैल को ही समाप्त होगी या फिर इसकी अवधि बढ़ाई जाएगी.
पर इतना तय है कि जब तक कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण में नहीं आता, तब तक सामान्य रुप से जनजीवन शुरू नहीं होगा.
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट रुप से कह दिया कि कोरोना की स्थिति नियंत्रित होने पर ही भारत में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल पैसेंजर उड़ानें शुरू होंगी.

