BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेलवे योजना: 12 मई से चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें, टिकट की बुकिंग शुरू

by bnnbharat.com
May 11, 2020
in समाचार
रेलवे योजना: 12 मई से चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें, टिकट की बुकिंग शुरू

रेलवे बना रहा योजना, 12 मई से शुरू हो सकती हैं पैसेंजर ट्रेनें

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारतीय रेलवे की योजना है कि 12 मई से यात्री रेलगाड़ियों के परिचालन को लेकर योजना बना रही है. शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन हो सकता है. इन ट्रेनों को नई दिल्ली स्टेशन से देश के 15 महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाली विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा.

रेल मंत्रालय ने इसे लेकर एक विस्तृत योजना का निर्माण किया है. शुरुआत में कम संख्या में ही ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य और कोरोना संक्रमण की जांच भी की जाएगी.

ये ट्रेनें डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बंगलुरू, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली नई दिल्ली स्टेशन से विशेष ट्रेनों के रूप में चलाई जाएंगी.

उसके बाद रेलवे कुछ अन्य मार्गों पर विशेष ट्रेनें संचालित करेगी हालांकि यह कोचों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा क्योंकि 20000 कोचों को कोविड-19 केयर सेंटर के रूप में आरक्षित किया गया है, जबकि प्रतिदन 300 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए भी पर्याप्त संख्या में कोच रिजर्व हैं.

नई दिल्ली से चलाई जाने वाली ट्रेनों के आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई को शाम चार बजे से शुरू होगी और केवल IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और कोई काउंटर टिकट (प्लेटफॉर्म टिकट सहित) जारी नहीं किया जाएगा.

केवल वैध कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों में प्रवेश करने की अनुमति होगी. यात्रियों को प्रवेश के दौरान मास्क अनिवार्य होगा और प्रस्थान के समय स्क्रीनिंग से गुजरना होगा और सिर्फ यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी. लॉकडाउन के चलते रेल यातायात पूरी तरह से प्रभावित था, जो कि अब भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेकर ट्रेनों का संचालन 12 मई से शुरू करने की घोषणा की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिगड़ते जा रहे हैं उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के हालात: अखिलेश यादव

Next Post

CM योगी पर भोजपुरी एक्टर निरहुआ बनाएंगे फिल्म

Next Post
CM योगी पर भोजपुरी एक्टर निरहुआ बनाएंगे फिल्म

CM योगी पर भोजपुरी एक्टर निरहुआ बनाएंगे फिल्म

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d