BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हवाई अड्डों पर चीन से आने वाले यात्रियों की होगी थर्मल स्कैनर से जांच, स्वास्थ्य मंत्रालय का आदेश

by bnnbharat.com
January 22, 2020
in समाचार
हवाई अड्डों पर चीन से आने वाले यात्रियों की होगी थर्मल स्कैनर से जांच, स्वास्थ्य मंत्रालय का आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  गौरतलब है कि चीनी शहर में वायरल निमोनिया के चार और मामलों सामने आए हैं. चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार भी सतर्क हैं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से सलाह मिली है कि चीन से कोलकाता, दिल्ली और मुंबई आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए पूर्व-आव्रजन काउंटरों थर्मल कैमरों से जांच की जाएं.

इससे पहले चीन में कोरोना वायरस के फैलने की खबरों के मद्देनजर सरकार ने एक यात्रा परामर्श जारी करते हुए नागरिकों को बचने के लिए कुछ उपायों का पालन करने को कहा है. इस वायरस से सांस संबंधी समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संचरण के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन चीन की यात्रा करने वालों को सलाह दी जाती है कि वे खेतों, पशुओं के बाजारों या जहां बूचड़खाने हों वहां की यात्रा करने से बचें.

इसके साथ ही लोगों को कच्चे या अधपके मांस के उपभोग करने से भी बचने की सलाह दी गई है. परामर्श में कहा गया है कि उन लोगों के साथ निकट संपर्क से बचना चाहिए जो अस्वस्थ हैं या जिनमें बीमारी के लक्षण हैं, जैसे खांसी, नाक का बहना आदि. अगर सांस की समस्या है तो यात्रियों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है.

क्या है यह वायरस

सार्स वायरस परिवार का एक नया सदस्य कोरोना वायरस है. इसके संक्रमण से सर्दी, सांस लेने की तकलीफ, बुखार और थकान की शिकायत होती है. कुछ कोरोना वायरस जानवरों में फैलते हैं, जबकि दूसरे कोरोना वायरस इंसान से इंसान में फैलते हैं.

  • सीफूड खाने से बचें और इसके बाजार में भी नहीं जाएं.
  • चीन जाने वाले कृषि फार्मों, जिंदा पशुओं के बाजारों में जाने से बचें.
  • पशुओं को काटे जाने के स्थान पर न जाएं, कच्चा या अधपका मांस न खाएं.
  • अस्वस्थ या किसी बीमारी के लक्षण वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें.
  • सांस लेने की समस्या है तो यात्री यथासंभव मास्क पहनकर ही यात्रा करें.
  • व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें, साबुन से ही हाथ धोएं.
  • खांसने या छींकने पर मुंह ढकने जैसे शिष्टाचार का पालन करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फासो में जिहादी हमला, 36 की मौत, 3 घायल

Next Post

एक मस्जिद गई तो कोई बात नहीं, हम एक लाख नई मस्जिदें बनायेंगे: अकबरुद्दीन ओवैसी

Next Post
एक मस्जिद गई तो कोई बात नहीं, हम एक लाख नई मस्जिदें बनायेंगे: अकबरुद्दीन ओवैसी

एक मस्जिद गई तो कोई बात नहीं, हम एक लाख नई मस्जिदें बनायेंगे: अकबरुद्दीन ओवैसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d