BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संवेदनशील राज्यों से आने वाले यात्रियों की होगी रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच

by bnnbharat.com
March 23, 2021
in समाचार
संवेदनशील राज्यों से आने वाले यात्रियों की होगी रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद:- विगत कुछ दिनों से देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ी है. धनबाद जिले में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रेलवे स्टेशन पर विभिन्न राज्यों से लोग धनबाद पहुंचते हैं. अतः संक्रमण के फैलाव को रोकने तथा जिले के नागरिकों की कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु यह आवश्यक है कि संवेदनशील राज्यों से आने वाले प्रत्येक यात्री की धनबाद रेलवे स्टेशन पर ही कोरोना जांच की जाए. यदि कोई यात्री पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उनका सर्वप्रथम इलाज सुनिश्चित किया जाए. यह बातें आज समाहरणालय के सभागार में आयोजित धनबाद रेलवे स्टेशन पर संवेदनशील राज्यों से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों के कोरोना जांच से संबंधित बैठक के दौरान उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री उमाशंकर सिंह ने कही.

उन्होंने बताया कि केरल तथा महाराष्ट्र राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पूर्व में 4 मार्च 2021 से धनबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 03352 धनबाद-एलेप्पी-धनबाद, ट्रेन संख्या 02322 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-हावड़ा तथा ट्रेन संख्या 01045 दिक्षाभूमि एक्सप्रेस से उतरने वाले हर यात्री की ट्रू-नाट (ट्रू – न्यूक्लिक एसिड एमप्लीफिकेशन टेस्ट) से जांच करने का निर्णय लिया गया था.

उन्होंने बताया कि होली के त्यौहार में धनबाद रेलवे स्टेशन पर विभिन्न राज्यों से लोग पहुंचते हैं. वर्तमान में यह पाया गया है कि महाराष्ट्र एवं केरल राज्यों के अलावा पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश तथा गुजरात में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है. अतः अगले आदेश तक सभी संवेदनशील राज्यों से धनबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले प्रत्येक यात्री की कोरोना जांच करने का निर्णय आज बैठक कर लिया गया है.

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने और उनके जलपान की व्यवस्था की जाएगी. यात्रियों की जांच रिपोर्ट उसी दिन उनको प्रेषित की जाएगी. जांच के क्रम में यदि कोई यात्री कोरोना पॉजिटिव मिलेगा तो उसका उपचार जिले में स्थित कोविड अस्पतालो में किया जाएगा.

जांच में यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए धनबाद रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में ट्रू-नाट मशीन, रैपिड एंटीजेन किट, सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था, चिकित्साकर्मी, चिकित्सक एवं एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी.

बैठक के दौरान संवेदनशील राज्यों से आने वाले यात्रियों की जांच हेतु पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने, लोगों को यथाशीघ्र जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने, कोरोना संक्रमित मरीजों की सघन कांटेक्ट ट्रेसिंग करने एवं कोविड केअर अस्पतालों में पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कराकर उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश नोडल पदाधिकारी आईडीएसपी डॉ० राजकुमार सिंह को दिया गया.

उन्होंने कहा कि टेस्टिंग से बचने के लिए चेन पुलिंग करके बिना जांच किए घर जाने वाले यात्रियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति अन्य राज्य से हमारे जिले में आते हैं तो वे कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार सामाजिक दूरी, मास्क पहनना इत्यादि का पालन करें.

बैठक में उपायुक्त  उमाशंकर सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था   चंदन कुमार, अपर समाहर्ता   श्याम नारायण राम, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, जिला आपदा प्रबंधक  संजय कुमार झा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक   पंकज नयन, सहायक सुरक्षा आयुक्त   प्रेमदीप संजय, वरीय डीएमओ श्री अरुण कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता   अनुज बांडों, सदर अस्पताल के नोडल डॉ राजकुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी दीपमाला, आईआरटीएस   अखिलेश पांडे, धनबाद रेलवे स्टेशन के सीआईटी   विकास कुमार, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर  अविनाश चौरसिया,   राजेश कुमार एवं डीएमएफटी पीएमयू के   नितिन पाठक एवं   शुभम सिंघल इत्यादि उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

5329 लोगों को दिया गया कोविड वैक्सीन, पंचायतों में रोस्टर अनुसार हो रहा वैक्सीनेशन का कार्य

Next Post

ध्रुव योग में मनाई जाएगी इस बार होली, 499 साल बाद बन रहा है योग

Next Post
शब ए बरात व होली को लेकर निषेधाज्ञा लागू

ध्रुव योग में मनाई जाएगी इस बार होली, 499 साल बाद बन रहा है योग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d