BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जलजमाव से राहगीरों को आवागमन में करना पड़ रहा भीषण समस्या का सामना

सड़क पर फैले गंदे पानी से संक्रामक बीमारी फैलने का सता रहा डर

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in Uncategorized
जलजमाव से राहगीरों को आवागमन में करना पड़ रहा भीषण समस्या का सामना

जलजमाव से राहगीरों को आवागमन में करना पड़ रहा भीषण समस्या का सामना

Share on FacebookShare on Twitter

शशिभूषण दूबे कंचनीय,

मिर्जापुर: विकास खंड के हलिया ड्रमंडगंज मार्ग स्थित रतेह चौराहा पर बीते गुरुवार रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते सड़कों पर भारी जल जमाव होने से राहगीरों समेत दुकानदारों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रतेह चौराहा से बबुरा कलां जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील होने से करीब दो सौ मीटर तक सड़क पर जलजमाव होने के कारण राहगीरों को घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है.

यहीं नहीं गाड़ियों के गुजरने के दौरान गंदे पानी के छीटें दुकानों तथा घरों में पड़ने से लोगों में कहासुनी देखने को मिलती है. यही हाल रतेह चौराहा से नैड़ी मार्ग व हलिया ड्रमंडगंज मार्ग का भी है. एक सप्ताह से आए दिन हो रही बारिश से रतेह चौराहा पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है.

राहगीर जलजमाव से कीचड़ सनी गढ्ढा युक्त सड़कों पर गिरकर आए दिन चोटिल होते हैं. क्षेत्रीय लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत कराने के साथ पानी के निकास हेतु नाली निर्माण कराए जाने की मांग की लेकिन आज तक शासन प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने पर समस्या जस की तस बनी हुई है.

जलजमाव के कारण गंदे पानी से जहां मच्छर पनप रहे हैं. वहीं लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने का डर सताने लगा है. स्थानीय दुकानदारों व क्षेत्रीय लोगों ने जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने हेतु बरसात शुरू होने से पूर्व  गढ्ढों में तब्दील सड़क की मरम्मत व पानी के निकास हेतु नाली निर्माण कराए जाने हेतु जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सदर बाजार में संपूर्ण लॉकडाउन समाप्‍त

Next Post

कोरोना वॉरियर्स नियुक्ति के बाद से ही ‘आइसोलेशन वार्ड’ में कर रहे काम

Next Post
कोरोना वॉरियर्स नियुक्ति के बाद से ही ‘आइसोलेशन वार्ड’ में कर रहे काम

कोरोना वॉरियर्स नियुक्ति के बाद से ही 'आइसोलेशन वार्ड' में कर रहे काम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d