नई दिल्ली:- दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टरी रैली के दौरान जमकर तोड़फोड़ और हंगामा हुआ है. इस हंगामे की वजह से आम लोगों, यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कहा है कि जो भी यात्री किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली के अलग-अलग स्टेशन पर ट्रेन पकड़ नहीं पाएं या नहीं पहुंच पाए उनका पूरा पैसा वापस होगा. यात्री फुल रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
मंगलवार की रात 9 बजे से पहले की ट्रेनों के पैसे टीडीआर के जरिए रिफंड किए जाएंगे.
नॉर्थ रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन, आनंद विहार, सफदरजंग, दिल्ली सराय रोहिल्ला आदि दिल्ली के स्टेशनों पर यह निर्देश लागू होंगे.

