BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य स्थान के लिए किया गया रवाना

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
हफ्ते में तीन दिन मुंबई, दो दिन बेंगलुरू जाएगी प्राइवेट ट्रेन
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर. राज्य सरकार का निर्देश मिलते ही उपायुक्त  शशि रंजन की अगुवाई में पलामू जिला प्रशासन द्वारा डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस ट्रैन में फंसे 900 से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक के लिए रवाना किया गया.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 02454 डाउन राजधानी स्पेशल ट्रेन बुधवार शाम चार बजे 930 यात्रियों को लेकर रांची के लिए रवाना हुई.इस ट्रेन को गुरुवार सुबह 11 बजे तक रांची पहुंचना था लेकिन टोरी जंक्शन के समीप टाना भगतों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम किये जाने के     कारण उक्त ट्रेन को सुरक्षा के दृष्टिकोण से  डालटेनगंज  रेलवे स्टेशन पर ही नियंत्रित किया गया जिसके कारण ट्रेन में सवार 900 से अधिक यात्री फंसे रहें.

राजधानी स्पेशल ट्रेन में फंसे 900 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने हेतु जिले के डीसी व एसपी स्वयं स्टेशन पर उपस्थित थे.यहां वे विभिन्न विषयों पर रेलवे एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को लगातार निर्देशित कर रहे.उनके साथ रेलवे एवं जिला प्रशासन के आधादर्जन से अधिक पदाधिकारी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में कदमताल कर रहे थे.

डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 25 से अधिक निशुल्क  बसों की व्यवस्था की गई थी.इन सभी बसों को डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में कतारबद्ध तरीके से लगाया गया था.इसके पूर्व सभी बसों को सैनिटाइज भी किया गया वहीं यात्रियों को ट्रेन से उतारने से लेकर बस तक बैठाने में प्रत्येक कदम पर सामाजिक दूरी का पालन भी करवाया गया.

डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुबह से ही फंसे हुए थे.ऐसे में यात्रियों के बीच खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई थी.ट्रेन में मौजूद पैंट्री कार द्वारा यात्रियों के खाने का पूरा इंतजाम किया गया था.पैंट्री कार में खाने-पीने की सप्लाई जैसे ब्रेड दूध इत्यादि स्थानीय रेल प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराई गई थी. 

मौके पर पहुंचे उपायुक्त ने कहा कि रेल एवं जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय का ही नतीजा है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि प्रत्येक यात्री को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है.उन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान रांची तक पहुंचाने के लिए टीम वर्क की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारी मात्रा में स्प्रीट व नकली शराब बरामद

Next Post

शिवलिंग निकलने की खबर से कौतुहल, ग्रामीणों पूजा अर्चना की

Next Post
आज से सावन मास शुरू

शिवलिंग निकलने की खबर से कौतुहल, ग्रामीणों पूजा अर्चना की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d