रांची: रांची के दरभंगा हाउस स्थित सी.सी.एल मुख्यालय में 17 जुलाई से मुख्य प्रवेश द्वार द्वारा आगंतुकों का पास बनवाना अनिवार्य होगा.
सी.सी.एल मुख्यालय में 17 जुलाई से सभी आगुंतकों को अनिवार्य रूप से गेट पास बनवाना आवश्यक होगा. मुख्य द्वार (गेट संख्या-1) के अलावा कोई भी गेट नहीं खोला जाएगा. गेट संख्या-2 अनिश्चित काल के लिए अगले आदेश तक बंद किया जाता है.
जवाहर नगर गेट संख्या-1 अगले आदेश तक, केवल परिसर में रहने वाले निवासियों के लिए ही खोला जाएगा, आगंतुकों को गेट पर विजिटर स्लिप बनवा कर ही अंदर जाने दिया जाएगा. गेट संख्या-2 को अनिश्चित काल के लिए बन्द किया जाता है.
राजेन्द्र नगर कॉलोनी दोनों द्वार पर आगंतुकों का अगले आदेश तक आना जाना बन्द किया जाता है. यदि कोई बाहरी व्यक्ति बिना पास के आपसे मिलने आते है तो उसकी सूचना सुरक्षा विभाग को दी जाए. बिना पास के आने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी.

