BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पासवा का पहला प्रांतीय सम्मेलन कल, रामेश्वर, आलमगीर, बन्ना व बादल लेंगे हिस्सा ,शिक्षा की गुणवत्ता, अभिभावकों-छात्राओं पर के मुद्दे पर होगी चर्चा

by bnnbharat.com
March 17, 2021
in समाचार
पासवा का पहला प्रांतीय सम्मेलन कल, रामेश्वर, आलमगीर, बन्ना व बादल लेंगे हिस्सा ,शिक्षा की गुणवत्ता, अभिभावकों-छात्राओं पर के मुद्दे पर होगी चर्चा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के झारखंड इकाई का पहला प्रान्तीय सम्मेलन गुरुवार 18 मार्च को राजधानी रांची में आयोजित किया जा रहा है. पासवा के इस एकदिवसीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव संबोधित करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कृषि मंत्री बादल उपस्थित होंगे.

पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने बताया कि  राज्यस्तरीय सम्मेलन में रांची समेत विभिन्न जिलों के निजी स्कूलों के संचालक, उनके प्रतिनिधि और शिक्षाविद शामिल होंगे , जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, अभिभावकों-छात्राओं और निजी स्कूल संचालकों के मद्दे पर विचार विमर्श कर प्रस्ताव कई पारित किए जाऐंगे.

राजधानी रांची के हिनू स्थित होटल शिवानी इंटरनेशनल में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन का उद्घाटन 18 मार्च को पूर्वाह्न 11.30 बजे प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद करेंगे. मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता अपराह्न 1.00 बजे अपना व्याख्यान करेंगे.

 आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पिछले 14 महीनों के दौरान पठन-पाठन को छोड़कर सभी गतिविधियां होती रही और पासवा के अनुरोध पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं खोलकर शिक्षण संस्थानों में बच्चों की पढ़ाई का मार्ग प्रशस्त किया,लेकिन अब सभी क्लास के बच्चों के लिए भी पढ़ाई शुरू की जानी चाहिए. केंद्र की सरकार ने निजी विद्यालयों एवं वहां पढ़ने वाले बच्चों, अभिभावकों के प्रति पूरी तरह से अरुचि दिखाई जिसके कारण आज पूरा शैक्षणिक जगत दुखित,चिंतित एवं निराश है, 18 मार्च के सम्मेलन में सभी विषयों पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे.

सम्मेलन में भाग लेने के लिए पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद कल पूर्वाहन 7.00 बजे पटना हटिया ट्रेन से राँची पहुंच रहे हैं. वहीं विभिन्न जिलों से डेलीगेट्स का आना शुरु हो गया है,सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना टीका का दो डोज लेने के बाद भी चिकित्सक संक्रमित

Next Post

PM मोदी की आज मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग; लिया जा सकता है बड़ा फैसला

Next Post
PM मोदी की आज मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग; लिया जा सकता है बड़ा फैसला

PM मोदी की आज मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग; लिया जा सकता है बड़ा फैसला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d