नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना महामारी से बचाव के लिए दवाई और वैक्सीन की खोज अब तक जारी है, इसके लिए हर देश प्रयास में जुटा हुआ है. ऐसे में भारत में बाबा रामदेव के संस्थान पतंजलि ने आज कोरोना की एविडेंस बेस्ड पहली आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल को पूर्ण वैज्ञानिक विवरण के साथ लॉन्च किया है.
योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में दवा लॉन्च करते हुए कहा कि, हमने कोविड-19 के लिए पहला आयुर्वेदिक-चिकित्सकीय नियंत्रित, अनुसंधान, साक्ष्य और परीक्षण आधारित दवा तैयार की है. हमने एक क्लिनिकल केस स्टडी और क्लिनिकल नियंत्रित परीक्षण किया, और पाया कि 69% रोगी 3 दिनों में और 100% रोगी 7 दिनों में ठीक हुए है.
दवा बनाने वाली पूरी टीम होगी मौजूद
बता दें कि पतंजलि योगपीठ की ओर से दवाई लॉन्च करने की सूचनादी गई थी इस दौरान स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कोरोना संक्रमण के इलाज में प्रमुख सफलता को साझा किया. इस दौरान ट्रायल में शामिल वैज्ञानिकों, शोधकर्ता और डॉक्टरों की टीमें भी मौजूद रहें. यह रिसर्च संयुक्त रूप से पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट हरिद्वार एंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जयपुर द्वारा किया गया है. बताया जा रहा है कि दवा का निर्माण दिव्या फार्मेसी हरिद्वार और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड हरिद्वार के द्वारा किया जा रहा है.

