BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पतंजलि की CORONIL पर महाराष्ट्र में भी प्रतिबंध

गलत विज्ञापन पर कार्रवाई की चेतावनी

by bnnbharat.com
June 25, 2020
in Uncategorized
पतंजलि की CORONIL पर महाराष्ट्र में भी प्रतिबंध

पतंजलि की CORONIL पर महाराष्ट्र में भी प्रतिबंध

Share on FacebookShare on Twitter
महाराष्ट्र: पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव की दवा कोरोना वायरस दवा कोरोनिल पर महाराष्ट्र सरकार ने भी प्रतिबंध लगा दिया है. इससे पहले राजस्थान सरकार ने यह कदम उठाया था. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का कहना है कि उन्हें कोरोनिल (CORONIL) के क्लीनिकल ट्रायल के बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है, इसलिए महाराष्ट्र में इसकी बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा.

 

देशमुख ने कहा ”जब तक पतंजलि की एंटी-कोरोना दवा को आयुष मंत्रालय से परमिशन नहीं मिलती, तब तक बाबा रामदेव दवा का विज्ञापन या गलत विज्ञापन नहीं कर सकते. अगर उन्होंने (बाबा रामदेव) इस प्रकार की गलत विज्ञापन की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कहा ”नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जयपुर यह पता लगाएगा कि क्या पतंजलि की ‘कोरोनिल’ का क्लीनिकल ट्रायल किया गया था. हम बाबा रामदेव को चेतावनी देते हैं कि हमारी सरकार महाराष्ट्र में नकली दवाओं की बिक्री की इजाजत नहीं देगी.”

इससे पहले पतंजलि के कोरोना की दवा बनाने के दावे पर केंद्रीय आयुष मंत्रालय के रिपोर्ट मांगने के बाद उत्तराखंड सरकार के आयुर्वेद विभाग ने पतंजलि के दावों को गलत बताते हुए नोटिस जारी किया. लाइसेंस ऑफिसर उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग वाई.एस. रावत ने कहा ”नोटिस में पूछा गया-पतंजलि को कोरोना किट न्यूज चैनलों पर दिखाने की परमिशन कहां से मिली. ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के नियम 170 के तहत उत्पाद का विज्ञापन करने के लिए लाइसेंस अथॉरिटी से परमिशन लेनी होती है. DMRI 1954 के अंतर्गत इस तरह के क्लेम करना वैधानिक नहीं है.”

अधिकारी ने कहा ”पतंजलि को कोरोना की दवा बनाने का कोई लाइसेंस जारी नहीं किया गया है. 10जून को पतंजलि ने 3 प्रोडक्ट्स इम्युनिटी बूस्टर,खांसी और बुखार के प्रोडक्ट के लिए आवेदन दिया था. 12 जून को अप्रूवल दिया गया पर उसमें कहीं भी कोरोना इलाज की दवा का जिक्र नहीं था”.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश पर राजनीतिक स्वार्थों के लिए थोपा गया था आपातकाल: जेपी नड्डा

Next Post

CBSE 10th और 12th Exam 2020: सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षाएं की रद्द

Next Post
CBSE 10th और 12th Exam 2020: सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षाएं की रद्द

CBSE 10th और 12th Exam 2020: सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षाएं की रद्द

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d