BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पत्थलगड़ी संविधान के दायरे के बाहर न हो: डॉ. एस.एन पाठक

by bnnbharat.com
February 2, 2020
in Uncategorized
पत्थलगड़ी संविधान के दायरे के बाहर न हो: डॉ. एस.एन पाठक

पत्थलगड़ी संविधान के दायरे के बाहर न हो: डॉ. एस.एन पाठक

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में आज बतौर मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ. एस.एन पाठक ने कहा कि खूंटी में पत्थलगड़ी समस्या बन गई है और पत्थलगड़ी समस्या इसलिए बन गई है की हमें उसके बारे कोई जानकारी नहीं है. अगर हम संविधान को जानेंगे तो यह पाएंगे कि संविधान के तहत ही पत्थलगड़ी होनी चाहिए. पत्थलगड़ी संविधान के बाहर नहीं होना चाहिए लेकिन जो भी पत्थलगड़ी करता है और वह कहता है कि हम संविधान को नहीं मानेंगे वह देशद्रोह है.

आप सभी से आग्रह होगा कि संविधान को मानिए, अपने कल्चर को मानिए, कल्चर को यथावत रखिएगा उसे धरोहर बनाएगा तो हमारा देश बचेगा. देश का संविधान सर्वोपरि है उसे अपनाइए.

संविधान से बाहर रह कर पत्थलगड़ी करने वाला देशद्रोह का काम करता है साथ ही न्यायाधीश ने यह भी कहा कि हमें घर घर में शिक्षा का अलख जगाने की जरूरत है बच्चों को स्कूल भेजें. जिन्हें अधिकारों की जानकारी नहीं है उन्हें सही तरीके से अधिकारों की जानकारी दें. हमारा आदिवासी समाज हमारा सांस्कृतिक धरोहर बने लेकिन आप सब में से कुछ लोग गलत रास्ते में जा रहे हैं उसे रोकना होगा. आप सबका दायित्व है कि लोग गुमराह ना हों, दिग्भ्रमित ना हों तभी हम अपने समाज को बचा पाएंगे और समाज बचेगा तभी देश बचेगा और देश बचेगा तभी इस तरह के कार्यक्रम से लोगों को लाभ पहुंचाया जा सकेगा.

पहली बार खूंटी में बच्चों दिव्यांगों अनुसूचित जनजातियों समेत सभी तरह की अलग-अलग योजनाओं की परिसंपत्तियों का लाभुकों के बीच वितरण किया गया. कार्यक्रम में कुल 45 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. यह खूंटी के लिए इतिहास बन गया और यह परिसंपत्ति का लाभ हकीकत में अनुसूचित जनजाति, बच्चों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों के बीच जिला प्रशासन पहुंचा पाने में सक्षम रही है और इसका पूरा श्रेय जिले के उपायुक्त सूरज कुमार समेत सभी अधिकारियों को जाता है.

भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि खूंटी के व्यवहार न्यायालय के सभी कार्यालय भवन समेत आवासीय भवनों का निर्माण जल्द ही आरम्भ कर ससमय पूर्ण किया जाएगा. जिससे खूंटी में न्यायिक प्रक्रिया का अधिकाधिक लाभ आम जनता को मिल सके.

झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. एस.एन पाठक आज खूंटी नगर भवन सभागार में आयोजित बच्चों के अधिकार, अनुसूचित जनजातियों के अधिकार और दिव्यांगों के अधिकार को लेकर जिला प्रशासन और डालसा द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण कैम्प में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में झारखंड सरकार के भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय कुमार सिन्हा, उपायुक्त सूरज कुमार, एस पी आशुतोष शेखर, झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश डॉ. एस.एन पाठक की धर्मपत्नी, निर्देशक आईटीडीए हेमंत सती समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी, खूंटी जिले के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में महिला मंडल सदस्य, दिव्यांग और स्कूली बच्चे भी शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शाहीन बाग का धरना अलोकतांत्रिक, वहां जमा हैं देशविरोधी ताकतें: प्रकाश जावड़ेकर

Next Post

वित्त मंत्री ने कहा, आयकर में 120 तरह की छूट वैज्ञानिक नहीं

Next Post
वित्त मंत्री ने कहा, आयकर में 120 तरह की छूट वैज्ञानिक नहीं

वित्त मंत्री ने कहा, आयकर में 120 तरह की छूट वैज्ञानिक नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d