BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शाहरुख खान की ‘पठान’ में सलमान खान के अलावा ऋतिक रोशन भी नज़र आ सकते है

by bnnbharat.com
December 20, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter


Mumbai:-शाहरुख खान आखिरी बार अपनी फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे जिसे बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिल सकी थी. पिछले दो साल से शाहरुख किसी फिल्म में नहीं नजर आए हैं. अब खबर है कि शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पठान’ में नजर आने वाले हैं. अभी इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है मगर इस खबर को लेकर चर्चाएं तेज हैं कि शाहरुख ‘पठान’ फिल्म में एक जासूस का रोल निभाने वाले हैं. शाहरुख के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे.

इस बीच रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि सलमान खान भी ‘पठान’ फिल्म में नजर आएंगे. दरअसल यशराज फिल्म के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘पठान’ में आदित्य चोपड़ा की इच्छा है कि वो एक जासूस या एजेंट युनिवर्स तैयार करें जैसे रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम’, ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ के साथ पुलिस युनिवर्स बनाया है.रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान अपने चर्चित किरदार ‘टाइगर’ के रूप में ‘पठान’ में कैम्यो अवतार में नजर आएंगे.

टाइगर के साथ नजर आएंगे कबीर?

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ‘पठान’ को लेकर मेकर्स एक कदम और आगे बढ़कर इस फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एंट्री की प्लानिंग कर रहे हैं. दरअसल, पिछले साल यशराज के बैनर तले ऋतिक की फिल्म ‘वॉर’ रिलीज हुई थी जिसमें ऋतिक ने भी एक स्पेशल एजेंट का किरदार निभाया था. रिपोर्ट की माने तो मेकर्स इस बात पर विचार कर रहे हैं कि ‘पठान’ में ‘टाइगर’ यानी सलमान खान के अलावा ‘कबीर’ यानी ऋतिक रोशन भी अपने ‘वॉर’ के किरदार में नजर आएं. ये यशराज फिल्म के स्पेशल एजेंट्स युनिवर्स में पहली बार होगा जब सारे एजेंट्स एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे.सूत्रों की माने तो ऋतिक के साथ बातें जारी हैं. अगर ये सच होता है तो हम दिग्गज एक्टर्स को एक साथ एक फिल्म में देखेंगे. खबरें हैं कि ‘पठान’ के बाद आदित्य चोपड़ा ‘टाइगर पार्ट 3’ और ‘वॉर 2’ भी ला सकते हैं जिससे उनके द्वारा बनाया हुआ स्पेशल एजेंट्स युनिवर्स, ‘एवेंजर्स’ के युनिवर्स की तरह बढ़ता रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंकल- अंकल ! ये पार्क कब खुलेगा….?

Next Post

2500 इंजीनियर व लेखापाल सेवा विस्तार की मांग को लेकर धरने पर बैठे

Next Post
2500 इंजीनियर व लेखापाल सेवा विस्तार की मांग को लेकर धरने पर बैठे

2500 इंजीनियर व लेखापाल सेवा विस्तार की मांग को लेकर धरने पर बैठे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d