BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुजरात में जो हुआ, उसे याद रखें पठानः गिरीश व्यास

by bnnbharat.com
February 22, 2020
in समाचार
गुजरात में जो हुआ, उसे याद रखें पठानः गिरीश व्यास

गुजरात में जो हुआ, उसे याद रखें पठानः गिरीश व्यास

Share on FacebookShare on Twitter

नागपुरः भाजपा के प्रवक्ता व महाराष्ट्र के भाजपा विधान पार्षद गिरिश व्यास ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान की ‘15 करोड़ मुस्लिम 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गुजरात में जो कुछ हुआ उसे उन्हें नहीं भूलना चाहिए.

साथ ही उन्होंने मुस्लिम समुदाय से पठान जैसे लोगों का बहिष्कार करने और ‘उन्हें सबक सिखाने’ की अपील की है. व्यास ने पठान को नागपुर आने की भी चुनौती दी.

व्यास ने  कहा कि इस देश के युवा, देभभक्त और भाजपा का प्रत्येक युवा वारिस पठान को उसी भाषा में जवाब दे सकता है जैसा उन्होंने इस्तेमाल किया है.

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पठान के खिलाफ राजद्रोह की कार्रवाई करनी चाहिए और भारत सरकार को उसे पाकिस्तान भेज देना चाहिए.

व्यास ने कहा कि हम बहुत सहिष्णु और धैर्यवान हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम इससे निपट नहीं सकते हैं. क्या गुजरात के कालुपुर में जो हुआ था, वह याद है.

अगर उसे याद रखें. तो मेरा विश्वास है कि मुस्लिम आज देशद्रोह में उठने की कोशिश नहीं करेंगे. व्यास गुजरात में गोधरा के बाद वाले 2002 के दंगे का हवाला दे रहे थे. इस दंगे में 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे जिनमें से ज्यादातर अल्पसंख्यक समुदाय से थे.

उन्होंने कहा कि हम आपके लिए सही व्यवस्था करेंगे कि क्या आप यह समझते हैं कि हमने चूड़ियां पहन रखी हैं? हम आप से निपटने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम यह चाहते हैं कि समाज में आपसी भाईचारा बना रहे.

उल्लेखनीय है कि उत्तरी कर्नाटक में 16 फरवरी को कलबुर्गी में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ एक रैली को संबोधित करते हुए पठान ने कहा था कि हमें साथ आना होगा.

हमें आजादी लेनी होगी. जो चीजें मांगकर नहीं मिलती हैं, उनसे जबरन लेना होगा, याद रखें भले ही हम 15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त जिशान कमर ने की SBM की समीक्षा, सभी शौचालय पूर्ण करने का दिया निर्देश

Next Post

 उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निदान का दिया आश्वासन

Next Post
 उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निदान का दिया आश्वासन

 उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निदान का दिया आश्वासन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d