गोड्डा: पिछले सप्ताह भर से पथरगामा प्रखंड ठंड की चपेट में आ गया है. रोजाना दोपहर तक कुहासा छाया रहता है. ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है. चल रही पछिया हवा लोगों का हाड तक हिला दीया है. सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बीमारों को आ रही है. दिन में तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस तक रहता है तो रात में तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. सोमवार के दोपहर 1:00 बजे तक तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक था. 1:00 बजे सूर्य के निकलते ही तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा और लोगों ने चैन की सांस ली. हालांकि यहां के लोगों के लिए सुखद बात यह रही कि लोगों को ठंड से राहत दिलाने हेतु सरकारी महकमे ने शुरुआत कर दी है. गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया. अंचल कार्यालय द्वारा सभी चिन्हित जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है.

