BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाथकाइंड और लाल पैथ को पॉजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट सर्वप्रथम आईडीएसपी सेल को देने का निर्देश

by bnnbharat.com
September 29, 2020
in समाचार
पाथकाइंड और लाल पैथ को पॉजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट सर्वप्रथम आईडीएसपी सेल को देने का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, उमा शंकर सिंह ने पाथकाइंड तथा लाल पैथ लिमिटेड को पॉजिटिव व्यक्तियों की रिपोर्ट तत्काल तथा सर्वप्रथम आईडीएसपी सेल को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि पाथकाइंड तथा लाल पैथ लिमिटेड को आरटी पीसीआर के माध्यम से कोरोना जांच करने के लिए अनुमति प्रदान की गई है.

साथ में यह भी निर्देश दिया गया है कि कोरोना लक्षण वाले व्यक्ति, जो जांच के लिए आते हैं एवं जांच के बाद जिनका रिपोर्ट पॉजिटिव पाया जाता है, उसकी तत्काल सूचना नोडल पदाधिकारी, आईडीएसपी सेल को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.

उपायुक्त ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद को ऐसी सूचना मिली है कि पाथकाइंड तथा लाल पैथ लिमिटेड द्वारा कोरोना जांच के लिए आने वाले व्यक्तियों, जो जांच में संक्रमित पाए जाते हैं, उनकी जांच रिपोर्ट आईडीएसपी सेल को देने से पूर्व संबंधित व्यक्ति को दे दी जाती है. उनका उपरोक्त कृत्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद के निर्देशों का उल्लंघन है.

उपायुक्त ने कहा कि दोनों संस्थानों को यह भी निर्देश दिया है कि जांच के लिए आने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड तथा उनका वर्तमान पता एवं मोबाइल नंबर भी लेना सुनिश्चित करेंगे तथा जांच का परिणाम सर्वप्रथम नोडल पदाधिकारी, आईडीएसपी सेल को उपलब्ध कराएंगे. जिससे संक्रमित व्यक्ति का आईसीएमआर एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित लाइन ऑफ ट्रीटमेंट के तहत उपचार किया जा सके.

उन्होंने कहा कि दोनों निजी लैब पर उपरोक्त आदेश का गंभीरता से पालन नहीं करने, लापरवाही या उदासीनता बरतने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषि की समस्या का निराकरण व कृषि उद्योग को दर्जा दिलाने के लिए कार्यकारिणी समिति का शुरू हुआ गठन

Next Post

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रिपोर्ट आई निगेटिव

Next Post
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रिपोर्ट आई निगेटिव

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रिपोर्ट आई निगेटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d