रांची: कोरोना संक्रमण से उत्पन्न परेशानियों को देखते हुए राजधानी रांचीवासियों और राज्य के विभिन्न जिलों के मरीजों को घर बैठे फिजियोथैरेपिस्ट की मुफ्त में चिकित्सीय परामर्श मिल रही है.
इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट झारखंड की ओर से पीड़ित मरीजों को मुफ्त में परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. ऐसे मरीज जिनकी फिजियोथेरेपी पहले हुई है या ऐसे मरीज जिनको मांसपेशियों में दर्द , कमजोरी, नसों में झनझनाहट ,स्पोंडिलाइटिस, अर्थराइटिस, गर्दन, कमर एवं घुटनों के अलावा अन्य सभी तरह के जोड़ों के दर्द के लिए फिजियोथेरेपी की सलाह ले सकते हैं.
एसोसिएशन की ओर से बताया गया है कि मरीज व्हाट्सएप वीडियो कॉल से भी सलाह ले सकते हैं तथा जरूरी फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज के बारे में जान सकते हैं. इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर अजीत कुमार ने बताया कि लोगों को घर में बैठे लोगों को कैसे फिट रहने और इन दिनों ज्वाइंट पेन जो की बड़ी समस्या बन चुकी है उससे निजात पा सकते हैं.
उसके लिए एक नंबर जारी किया है जिसमें कि 9 फिजियोथेरेपिस्ट के नंबर जारी किए गए हैं ताकि अपना समस्याओं का निदान जान सके, क्या-क्या एक्सरसाइज, किन-किन चीजों में करनी चाहिए यह बताई जा रही है.

