BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्वारंटाइन सेंटर से बिना रिपोर्ट के मरीजों की छुट्टी नहीं: SDO

by bnnbharat.com
April 25, 2020
in समाचार
क्वारंटाइन सेंटर से बिना रिपोर्ट के मरीजों की छुट्टी नहीं: SDO

क्वारंटाइन सेंटर से बिना रिपोर्ट के मरीजों की छुट्टी नहीं: SDO

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर के द्वारा देवघर में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के उपरांत उक्त इलाके को पूरी तरह से सील कर नो एंट्री जोन घोषित कर दिया गया है.

साथ ही उनके द्वारा सभी इंसीडेन्ट कमांडर्स एवं चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि वैसे मरीज जिन्हें क्वारंटाइन किया गया हो एवं उसके स्वाब का नमूना लेकर लैब में जांच हेतु भेजी गयी हो, वैसे मरीजों के कोरोना संक्रमण के जांच के रिपोर्ट आने से पूर्व किसी भी सूरत में उन्हें क्वारंटाइन सेन्टर से न छोड़ा जाये.

जांच रिपोर्ट हेतु प्रतीक्षारत क्वारंटाइन किये गये व्यक्ति के रिपोर्ट को निगेटिव आने के पश्चात तत्संबंधी सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध कराकर संबंधित व्यक्ति को क्वारंटाइन सेन्टर से छोड़ने की अनुमति मिलने के पश्चात ही क्वारंटाइन किये व्यक्ति को छोड़ा जाना है. सभी इन्सीडेन्ट कमान्डर्स एवं चिकित्सक इसका दृढ़ता से पालन करेंगे.

इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि वैसे व्यक्ति जो 14 दिनों तक क्वारंटाइन सेंटर में रहने के पश्चात स्वस्थ पाये जाते है, तो उन्हें सशर्त क्वारंटाइन सेन्टर से छोड़ा जाएगा, साथ ही अगले 14 दिनों के लिए उन्हें होम क्वारंटाइन में रहना होगा.

साथ हीं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि कोरोना से संक्रमित पाया जाने वाला युवक कहां-कहां गया है, किससे मिला है, इससे जुड़ी संपूर्ण निगरानी और ट्रेसिंग प्रशासन व स्वस्थ विभाग द्वारा की जा रही है एवं जल्द ही चिन्हित क्षेत्र के सभी लोगों के भी नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है.

इसके अलावे एहतियात के तौर पर किसी के भी आने-जाने पर संपूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है. साथ ही इससे जुड़ने वाले सभी मार्ग को पूरी तरह से बंद करते हुए प्रत्येक मार्ग पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है.

इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सील किये गये क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों से अपील की गयी है कि कोई भी व्यक्ति पैनिक न हो. सभी धैर्य बनाये रखें. इस संकट की घड़ी में परस्पर सहयोग से हीं हम कोरोना वायरस नामक इस बीमारी से निजात पा सकते हैं एवं अपने परिवार व समाज को सुरक्षित रख सकते हैं.

जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है. साथ ही उनके द्वारा सभी चिकित्सकीय व स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की गयी कि स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से उनके द्वारा सभी एहतियाती उपाय अपनाये जाएं, ताकि कोरोना वायरस के प्रसार से बचाव हो सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धनबाद के दोनों कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव

Next Post

सरकार राज्य के 35 हजार अधिवक्ताओं की सुध लें: बाबूलाल मरांडी

Next Post
सरकार राज्य के 35 हजार अधिवक्ताओं की सुध लें: बाबूलाल मरांडी

सरकार राज्य के 35 हजार अधिवक्ताओं की सुध लें: बाबूलाल मरांडी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d