सुभाष प्रसाद सिंह,
जामताड़ा: संजीवनी हाॅस्पिटल कोलकाता की टीम डायलिसिस सेंटर का संचालन करेंगी. सदर अस्पताल भवन में डायलिसिस यूनिट तैयार है. संजीवनी के अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि सारा उपकरण पूरी तरह से अधिष्ठाापित कर लिया गया है, आम मरीजों के लिए इसमें 1206 रूपये लगेंगे, जिसमें बेड, मेडिसीन खर्च आदि शामिल है.

आधुनिक मशीनों से लैस इस यूनिट में कंपनी ने पांच चरणों में फिल्टर करने वाला आर ओ प्लांट लगाया गया है. इसके अलावा डायलेजर को विसंक्रमित करने के लिए मशीन लगाई गई है. डायलिसिस यूनिट संचालन के लिए कर्मचारियों की तैनाती हो गई है. उनकी ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है.

